बिलासपुर : जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के तहत गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत बनाया गया है। सोनू अग्रवाल, तहसीलदार सीपत को तहसीलदार रतनपुर बनाया गया है। संदीप कुमार साय, तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तूरी बनाया गया है। शिल्पा भगत, तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बोदरी बनाया गया है। जयंती देवांगन, तहसीलदार मस्तूरी को तहसीलदार नजूल बनाया गया है। पंकज सिंह,…
Author: Adarsh Loktantra News
CG High Court Threat : छत्तीसगढ़ में लगातार कोर्ट को उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसज ईमेल के माध्यम से मिला है। जिसके बाद पूरे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया और सभी को कोर्ट से बाहर निकाला गया। साथ ही जज और मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही डॉग…
कवर्धा : होली से पहले घर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग अमर लाल सिंह बैगा की संदिग्ध मौत ने कबीरधाम जिले के कुकरापानी गांव में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया में उसकी पिटाई के वायरल वीडियो और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लावारिस मानकर उसके शव को दफन किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद परिजन और आदिवासी समुदाय ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, अमर लाल सिंह बैगा, पुत्र मलखन सिंह बैगा, 18 फरवरी को बिना…
Missing Children Case in CG: देश में बच्चों के लापता होने के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। Ministry of Women and Child Development की ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच देशभर में कुल 33,577 बच्चे लापता दर्ज किए गए। इनमें से बड़ी संख्या में बच्चों को पुलिस और प्रशासन की मदद से ढूंढ लिया गया, लेकिन अब भी 7,777 बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी बच्चों के गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस अवधि के दौरान…
Chhattisgarh News: भिलाई के ग्राम समोदा में 5 एकड़ 62 डिसमिल रकबे में अफीम की खेती को उखाडऩे में लगा पुलिस बल को गाजर घास ने खूब परेशान किया। अफीम के पौधों को उखाड़ते समय उन्हें खुजली होने लगी। इसके बाद दोपहर को जिला प्रशासन ने वीवीजी-रामजी के मजदूरों को बुलाया गया। उनसे भी जब नहीं हुआ, तब करीब 4 बजे अफीम के खेत में बुलडोजर पहुंचा, लेकिन नष्टीकरण को लेकर संशय बना हुआ है। इधर आरोपी विनायक ताम्रकार, विकास विश्नोई और मनीष ठाकुर उर्फ गोली को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। रविवार को 5 एकड़…
रायगढ़ : इन दिनों बच्चा चोरी की खबरें लोगों के बीच आम हो गई है। इसी बीच रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया और पुलिस के हवाले किया। CG BREAKING : बालोद-बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा और शुरू हुई जांच लेकिन मामले की जांच में खुलासा हुआ कि युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार, तमनार…
बालोद/बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इसी बीच आज बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। BJP का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव के लिए विजय शर्मा बनाए गए पर्यवेक्षक बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस ने कोर्ट परिसर से सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस लेकर पहुंची और सभी अधिवक्ताओं को भी बाहर…
रायपुर। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर Bharatiya Janata Party ने विभिन्न राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Vijay Sharma को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin ने संगठनात्मक रणनीति के तहत कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। पर्यवेक्षकों की सूची में केंद्रीय राज्य मंत्री Harsh Malhotra, गुजरात के उपमुख्यमंत्री Harsh Sanghavi और महाराष्ट्र के मंत्री Chandrashekhar Bawankule भी शामिल हैं। इन नेताओं को बिहार, हरियाणा और ओडिशा सहित कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान धान खरीदी का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से गूंजा। बस्तर क्षेत्र के किसानों से धान खरीदी नहीं होने का मामला कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि बस्तर संभाग के 44,612 किसान धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने ही नहीं पहुंचे। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सरकार पर धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप लगाया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का कहना था कि किसानों पर जबरन धान समर्पण कराने और खरीदी…
CG Jobs: राजधानी रायपुर के 31 आत्मानंद स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 6 दिन में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। भर्ती प्रक्रिया के तहत व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार पदों पर भर्ती की जाएगी। व्याख्याता में हिन्दी, गणित, संस्कत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विषय के साथ ही शिक्षक में अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान विषय के पद हैं। पदों पर चयन हेतु स्कूल, स्नातक और स्नातकोत्तर के प्राप्तांकों की…
