राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच तेज करते हुए सोमवार को हंदवाड़ा के गुलोरा इलाके में एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की। टीम ने मौके पर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार, इस कारोबारी के तार ब्लास्ट केस से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि यह मामला किसी छोटे नेटवर्क का नहीं, बल्कि तथाकथित “व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल” से जुड़ा हो सकता है, जिसमें शिक्षित लोग, डॉक्टर और कारोबारी तक शामिल हैं। गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को…
Author: Adarsh Loktantra News
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान–अमेरिका–इजराइल के बीच जारी टकराव का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिख रहा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। BSE Sensex 1300 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 73,216 के करीब पहुंच गया, जबकि Nifty 50 420 अंक गिरकर 22,694 पर आ गया और 23,000 के नीचे फिसल गया। टाटा स्टील, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट से बाजार में कमजोरी बनी रही। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। भू-राजनीतिक तनाव के चलते एशियाई बाजारों में…
रायपुर : राजधानी के गुड़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय जनता और राजनीतिक-सामाजिक संगठन सड़क पर उतर आए। कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के समर्थक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही बुलडोजर कार्रवाई के लिए निगम और जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 40-50 सालों से उनकी दुकानें वहां हैं और मुआवजा भी दिया जा चुका है। मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस ट्रक से भिड़ी, 7 लोगों की मौत से…
असम के सोनितपुर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-15 पर उस समय हुआ, जब एम्बुलेंस एक मरीज और उसके परिजनों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात बहाल किया। वहीं मध्यप्रदेश के मंडला जिले में भी एक दर्दनाक हादसा सामने…
जांजगीर : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात पर एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना आज सुबह दस बजे की है। पामगढ़ के विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के ही हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली–गलौज कर रहा था ।…
बलौदा बाजार : जिले में एक मासूम बालक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंबुजा अडानी सीमेंट कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड बच्चे को उठाकर जमीन पर पटकते हुए दिख रहा है। घटना के बाद पीड़ित बालक के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और SP को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है। Navratri Special Train: डोंगरगढ़ जाने वाले भक्तों को राहत, आज से शुरू स्पेशल ट्रेन सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल परिजनों…
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य इस सिस्टम को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। नए नियमों के तहत अब PAN Card के लिए आवेदन करते समय Aadhaar Card से लिंक होना अनिवार्य होगा। आवेदक की सभी जानकारी आधार के अनुसार ही मान्य होगी, ऐसे में किसी भी तरह की विसंगति पहले ठीक करानी होगी। सरकार पारंपरिक आवेदन प्रक्रिया को धीरे-धीरे खत्म कर डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। इससे ऑनलाइन आवेदन तेज और आसान होगा, साथ ही डेटा वेरिफिकेशन में पारदर्शिता आएगी।…
रायपुर: Navratri Special Train आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। अगर आप भी मां बंलेश्वरी के दर्शन करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे प्रशासन ने चैत्र नवरात्रि मेला पर ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य चैत्र नवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ी 23 से 28 मार्च तक चलेंगी, जो 63 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे नवरात्रि मेला के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी। प्लास्टिक…
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित एक स्क्रैप प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गौरी प्लास्टिक नामक इस गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के दौरान उठे घने धुएं से आसपास के घरों में रहने वाली महिलाओं को दिक्कत हुई, जिसमें कुछ के बेहोश होने की भी खबर है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब पांच फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू…
रायपुर : न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के जैन कालोनी मार्ग, आम्रापाली सोसायटी, पचपेडीनाका में रहने वाले एक दांत के चिकित्सक के साथ ऑनलाइन निवेश ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दिनांक 02 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने VIP23 Stock Market Strategy Exchange Group नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि ग्रुप एडमिन के मोबाइल नंबर 1(808) 9891382 और 1(281) 8468060 थे। ग्रुप के माध्यम से उन्हें बताया गया कि वे शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं और इससे…
