रायपुर/जगदलपुर : पांच दशकों से भी अधिक समय से बस्तर के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा नक्सलवाद आज समाप्ति की है. यह नराकात्मक विनाशकारी विचारधारा ने न केवल बस्तर के विकास को अवरुद्ध किया, बल्कि निर्दोष आदिवासियों की जान भी ली. लेकिन मजबूत राजनीतिक इरादे की बदौलत आज बस्तर का 96 प्रतिशत क्षेत्र नक्सली गतिविधियों से मुक्त हो चुका है. विषय पर 30 मार्च को लोकसभा में अहम चर्चा होगी. 1967 में जो चिंगारी बंगाल के नक्सलबाड़ी में फूटी थी, उसने आने वाले दशकों में बस्तर के जंगलों को आग में बदल दिया, इस आग ने हजारों जिंदगियां लीं,…
Author: Adarsh Loktantra News
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों से मानवता की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है, जहां ITBP के जवानों और नारायणपुर पुलिस ने मिलकर एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए कठिन परिस्थितियों में साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। CBSE Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी? जानें डेट और चेक करने का तरीका यह मामला इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अबूझमाड़ क्षेत्र के सुदूर गांव बोटेर का है, जहां एक गर्भवती महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सड़क सुविधा के अभाव के कारण महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाना…
CBSE Result 2026: अगर आप भी CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत काम की है. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट मई के आसपास जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे DigiLocker, SMS और ऐप के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर नतीजे चेक किए जा सकते हैं. Weather Update: देशभर में बदला मौसम, उत्तर में बारिश-बर्फबारी और अकोला में पारा 40°C पार रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker एक बहुत आसान और भरोसेमंद तरीका होता है…
Apple iPhone Users at Risk: हाल ही में एक नए साइबर खतरे ने दुनिया भर के iPhone और iPad यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. DarkSword नाम का एक खतरनाक हैकिंग टूल इंटरनेट पर लीक हो गया है जिससे लाखों नहीं बल्कि करोड़ों डिवाइस जोखिम में आ गए हैं. Weather Update: देशभर में बदला मौसम, उत्तर में बारिश-बर्फबारी और अकोला में पारा 40°C पार iPhone: क्या है DarkSword और क्यों है इतना खतरनाक? रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टूल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म GitHub पर अपलोड किया गया है जिससे अब इसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है…
दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बहुत ही गर्मजोशी और मजबूती के साथ इस शादी का समर्थन किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कपल को ‘मेड फॉर ईच अदर’ बताते हुए कहा कि उनकी यह शादी कानूनी रूप से पूरी तरह सही है और सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों इस रिश्ते में बहुत खुश हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो हमेशा अपने बच्चों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। Weather Update: देशभर में बदला मौसम, उत्तर में बारिश-बर्फबारी और अकोला…
लोरमी : मुंगेली जिले के लोरमी में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध ममता मयी मिनीमाता महाविद्यालय में संचालित हो रहे कॉलेज की परीक्षाओं में हाईटेक नकल पकड़ा गया है। विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा में मोबाइल और ब्लूटूथ से नकल करते हुए दस परीक्षार्थियों को रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। अब अगली परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने दूसरा परीक्षा केंद्र तय किया है। 28 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए 213 परीक्षार्थी नए परीक्षा केंद्र में परीक्षा दिलाएंगे। मुंगेली जिले के लोरमी में ममता मयी मिनीमाता…
Tuberculosis In Women: टीबी अक्सर फेफड़ों की बीमारी माना जाता है, लेकिन यह सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं है. खासकर महिलाओं में यह अब एक साइलेंट किलर के रूप में उभर रहा है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर साफ नजर नहीं आते और बीमारी लंबे समय तक छिपी रह जाती है. टीबी एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो हवा के जरिए फैलता है. जब इंफेक्टेड व्यक्ति खांसता, छींकता या थूकता है, तो इसके बैक्टीरिया दूसरे लोगों तक पहुंच सकते हैं. हालांकि यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो सकती है, लेकिन समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी…
Bank Open Till Midnight: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्य दिवस को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले में जिन बैंक शाखाओं में शासकीय लेनदेन होता है, उन्हें 31 मार्च को रात 12 बजे तक खुला रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम वित्तीय वर्ष के समापन से पहले सभी सरकारी लेनदेन समय पर पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अफवाह और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, मुख्यमंत्रियों की बैठक में PM मोदी ने क्या-क्या कहा? अपर कलेक्टर ने जारी किए निर्देश अपर कलेक्टर कांकेर द्वारा…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से आयोजित इस बैठक का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत समन्वय सुनिश्चित करना था. पीएम ने 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया संघर्ष पर पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है. CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, रायपुर में तापमान सामान्य से ऊपर, गर्मी…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज गर्मी का असर रहा, वहीं दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य भारत में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है। गर्मी के बीच अचानक नमी आने से स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि…
