बिलासपुर : शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। ईओडब्ल्यू और ईडी में दर्ज मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने EOW में दर्ज मामले में जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा है। वहीं ईडी में दर्ज केस में जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। दोनों ही मामले में अधिवक्ता हर्षवर्द्धन परगनिहा ने लखमा की तरफ से कोर्ट में अपना पक्ष रखा। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई अगस्त के पहले सप्ताह…
Author: Adarsh Loktantra News
बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल ने अपने पहले बच्चे, एक बच्ची का स्वागत किया है। दोनों ने फरवरी 2025 में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी और 2023 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने वाला ये कपल अब बॉलीवुड के पेरेंट क्लब में शामिल हो गया है। हालांकि, अब तक कियारा या सिद्धार्थ की ओर से इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, ऐसे में फैंस को कपल की ओर से इस गुड न्यूज के साझा करने का इंतजार है। सेलिब्रिटी पैपराजी अकाउंट…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली। बिलासपुर में पिछले दिनों लोनिवि भर्ती की परीक्षा में हाईटैक तरीके से नक़ल कराये जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ था। इसके बाद से ही कांग्रेस सत्तादल भाजपा पर हमलावर है। वही आज इस नक़ल प्रकरण की गूँज विधानसभा में भी सुनाई दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख विधायक दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि, क्या नकल गिरोह को भाजपा की सरकार संरक्षण दे रही है? बीजेपी…
दुर्ग: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आगामी त्योहारों से पहले डीजे संचालकों के साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की गाइडलाइन को लेकर अहम बैठक ली. संचालकों को हाइकोर्ट के नियमानुसार प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये हैं. बैठक में जिले के लगभग 100 डीजे संचालक शामिल हुए थे, सभी को नियमो का पालन करने की जानकारी दी गई. वहीं पालन नहीं करने वालो पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई. दुर्ग ग्रामीण के एएसपी अभिषेक झा और सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में दुर्ग जिले को डी.जे. संचालकों की बैठक लेकर आगामी त्यौहारों और…
रायपुर: राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में समस्यों को लेकर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया था. आरोप है कि इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्तओं ने चक्काजाम कर यातायात बाधित किया. मामले में संबंधित धाराओं के तहत NSUI नेता तारिक अनवर खान, कुनाल दुबे, संस्कार पाण्डे, अथर्व श्रीवास्तव, अंकित बंजारे समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज किया गया. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. दरअसल, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ने प्रदर्शन किया था. उनका…
कर्नाटक के गोकर्ण में हाल ही में एक रूसी महिला को दो बच्चियों के साथ एक गुफा में पाया गया था। गुफा से विदेशी महिला और बच्चों के मिलने से हर कोई हैरान था। अब जानकारी सामने आई है कि इन बच्चों का पिता कथित तौर पर एक इजरायली नागरिक है। रूसी महिला नीना कुटीना ने कथित तौर पर ये दावा किया है कि उसने गोवा की एक गुफा में रहते हुए एक बच्चे को जन्म दिया था, और उसके पिता एक इजरायली बिजनेसमैन हैं। इजरायली नागरिक को खोजा गया द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई…
रायपुर: राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिक निगम रायपुर को स्वच्छ शहर का मिनिस्टीरियल अवॉर्ड के लिए चयन होने पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा भारत गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति और करकमलों से और केन्द्रीय शहरी विकास मन्त्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मन्त्री तोखन साहू की विशेष उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अवॉर्ड सेरेमनी दिनांक 17 मई 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम को चयनित मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने हेतु आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़ तथा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधान सभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के सवाल लगाए गए हैं. कार्यवाही के दौरान साइबर क्राइम, पीएम आवास योजना, मनरेगा, बंद पड़ी जांच मशीन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर सवाल-जवाब होगा. सदन में आज सीएम विष्णुदेव साय, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे. इसके साथ कृषि यंत्र और उपकरणों के वितरण हेतु लागू व्यवस्था अनियमिता के अलावा खदान से आसपास लगे ग्रामों में प्रदूषण पर ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं. विधायक…
वास्तु शास्त्र में न केवल दिशाओं से संबंधित ज्ञान दिया गया है बल्कि जीवन को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के कई नुस्खे भी दिए गए हैं। जैसे- वास्तु में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कौन सी चीजें दूसरों से लेकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दूसरों से लेकर इस्तेमाल करने से जीवन के कई क्षेत्रों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अंगूठी वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलती से भी कभी किसी की इस्तेमाल की हुई अंगूठी मांगकर आपको नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा…
रायपुर: दिल्ली से लेकर बिहार और छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपुठियों का मुद्दा गर्म है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा में एक दिन पहले इसे मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला किया था. उसके बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया में अवैध घुसपैठियों पर एक एआई वीडियो पोस्ट कर फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में एआई वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पर प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि सुशासन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी. https://twitter.com/i/status/1945159059138916594…
