Author: Adarsh Loktantra News

CG Road Accident : कबीरधाम जिले के धानीखुटा घाट में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह के लिए भोजन बनाने जा रहे कैटरर्स का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन लोहारा से रेंगाखार जंगल की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन धानीखुटा घाट के घुमावदार और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। CG News: एक…

Read More

बलौदाबाजार : राजस्व विभाग में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमगा राजस्व अनुभाग के अंतर्गत ग्राम धोधा (पटवारी हल्का नंबर 26) में पदस्थ पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से लगातार अपने मुख्यालय से अनुपस्थित थे। बिलासपुर बाईपास रोड पर बोरियों में मिलीं मृत मुर्गियां, इलाके में मचा हड़कंप इस दौरान उन्होंने न तो किसी प्रकार की सूचना दी और न ही अवकाश स्वीकृत कराया। उनके इस रवैये के…

Read More

बिलासपुर : बर्ड फ्लू के खतरे ने लोगों में दहशत मचा दी है। तखतपुर-नगोई नए बायपास रोड पर हाल ही में खुले में मृत मुर्गियों के फेंके जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मृत मुर्गियां सड़क किनारे और खुले में रखी गई थीं, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, मृत मुर्गियों को पहले बोरियों में भरकर सड़क किनारे फेंका गया। इससे राहगीरों और आसपास के निवासियों में डर फैल गया है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और मृत मुर्गियों को सुरक्षित तरीके…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक छात्र की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। हादसा सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के पास हुआ, जहां छात्र अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र अपने साथियों से बातचीत कर रहा था, तभी उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन तेज धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट होते ही उसकी पैंट में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। राजधानी में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बाइक टक्कर को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि बढ़ई पारा के कुछ नाबालिग लड़कों की बाइक से टक्कर के बाद मोमिन पारा के युवकों से रात लगभग साढ़े 10 से 11 बजे के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना…

Read More

कोरबा : ऊर्जाधानी कोरबा पूरी तरह से राममय हो गई है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पाँच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुँच चुके हैं. कथा के पहले ही दिन कथा स्थल ढपढप में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन के लिए व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया. मंच संभालते ही बाबा ने जहाँ कोरबा की ऊर्जा शक्ति को नमन किया, वहीं धर्मांतरण करने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दे डाली. High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, 300 पदों पर निकली बंपर भर्ती धर्मांतरण के मुद्दे पर…

Read More

High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 300 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इन पदों के लिए योग्यता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों तक रखी गई है. इस भर्ती अभियान में कुल 13 तरह के पद शामिल किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से आवेदन कर सकेंगे. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक है. पश्चिम एशिया तनाव: आर्थिक ठिकानों पर…

Read More

Phone Hijack Scam Alert: आजकल साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. पहले जहां डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड सामने आए थे वहीं अब एक नया तरीका तेजी से फैल रहा है फोन हाईजैक स्कैम. इसमें हैकर्स सीधे आपके स्मार्टफोन पर कब्जा कर लेते हैं और फिर आपकी ही जानकारी का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं. पश्चिम एशिया तनाव: आर्थिक ठिकानों पर हमले की आशंका पर ईरान की कड़ी चेतावनी इस तरह के मामलों में कई बार सिर्फ एक छोटी सी गलती जैसे कोई लिंक खोलना या छोटी रकम का पेमेंट करना बहुत…

Read More

यूट्यूबर और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जो हाल ही में एक जानलेवा हादसे के बाद सुर्खियों में आए थे। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने खुशखबरी दी है। जी हां, अनुराग डोभाल उर्फ ​​यूके07 राइडर पिता बन गए हैं। अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च, 2029 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। ​​कपल ने सोशल मीडिया पर यह खबर आज शेयर करत हुए, बच्चे की झलक भी दिखाई है। अनुराग और रितिका ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पश्चिम एशिया तनाव: आर्थिक ठिकानों पर…

Read More

Cat Transmitted Fungal Infection: उरुग्वे में सामने आया एक नया मामला एक बड़े खतरे का संकेत बन चुका है. स्पोरोथ्रिक्स ब्रासिलिएन्सिसनाम नाम का यह फंगस, जो स्किन इंफेक्शन का कारण बनता है, अब साउथ अमेरिका में तेजी से फैलता हुआ दिख रहा है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ एक केस नहीं बल्कि एक ऐसे इंफेक्शन की शुरुआत है जिसे कंट्रोल करना आसान नहीं होगा. चलिए आपको बताते हैं कि यह कैसे फैलता है और इसको रोकने के लिए क्या किया जा सकता है. पश्चिम एशिया तनाव: आर्थिक ठिकानों पर हमले की आशंका पर ईरान की कड़ी चेतावनी कैसे फैल…

Read More