रायपुर. 17 जुलाई 2025. केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों ने अपनी स्वच्छता की चमक बिखेरी है। बिल्हा नगर पंचायत 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में अब देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों में बिलासपुर को पूरे देश में दूसरा और 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों में कुम्हारी को तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रपति…
Author: Adarsh Loktantra News
बगदाद: इराक के शॉपिंग माल में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इराक की राज्य मीडिया ने गुरुवार को बताया कि उसके पूर्वी शहर कुत (Kut) के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। एपी न्यूज के अनुसार इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब तक 60 तक पहुंच चुकी है। काफी संख्या में लोग घायल हो गए। वीडिओ में देखा जा सकता है कि आग एक तल से होते हुए सभी तलों तक पहुंच चुकी है और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुकी है। सबकुछ तेजी से जलकर खाक होता दिख रहा है। यहां…
लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम में भारत के युवा चेस ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को चौथे राउंड में मात देते हुए सभी को चौंका जरूर दिया। आर प्रज्ञानंदा की ये उनके अभी तक के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 39 चालों के अंदर ही इस मुकाबले को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। मैग्नस कार्लसन को पिछले कुछ मैचों में भारतीय चेस प्लेयर्स के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें इससे पहले मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने…
जांजगीर-चांपा : जमीन विवाद को लेकर नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसदा में एक युवक ने घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटना की पूरी बर्बरता कैद है। गंभीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है, जबकि आरोपी हितेंद्र तरुण (29 वर्ष) मौके से फरार है। 4 शादियां कर चुके सुपरस्टार की Ex वाइफ ने अधमरी हालत में शेयर किया वीडियो, बोलीं- मैं मर गई तो ये जिम्मेदार होगा घटना 16 जुलाई की रात की है। पीड़िता अनिता सूर्यवंशी (35 वर्ष) अपने पति…
साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर बाला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अपनी कई शादियों को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर की खूब आलोचना हो रही है और इसके पीछे की वजह उनकी तीसरी पत्नी का एक गंभीर वीडियो है, जिसमें वो न सिर्फ गंभीर अवस्था में नजर आ रही हैं, बल्कि उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप भी संगीन हैं। उनकी तीसरी पत्नी एलिजाबेथ उदयन ने उन पर धोखा देने, शारीरिक प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एलिजाबेथ ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भावुक होकर…
रायपुर: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन विभिन्न जिलों, विशेषकर बस्तर और सरगुजा के सुदूर अंचलों तक समय पर इलाज पहुंचाने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय है। पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप कर अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, निरीक्षण और निगरानी…
रायपुर: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बताया कि हाउसिंग बोर्ड भविष्य में उन्हीं प्रोजेक्ट्स को करेगा, जिसमें 60% की प्री बुकिंग हो, उन्हीं प्रोजेक्ट में टेंडर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य संपत्ति का अनावश्यक नुकसान न होने के लिए इसके लिए किया गया है. मंत्री ओपी चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड की ओटीएस पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि 80 हजार भवन-आवासों का निर्माण छग हाउसिंग बोर्ड ने किया है. 80 हजार में 78 हजार भवन बिक चुके हैं, अन्य की बिक्री के लिए ओटीएस पॉलिसी लाए हैं. नियम बनाकर बेस रेट दिया गया, पॉलिसी…
रायपुर: राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों मिलियन प्लस सिटीस श्रेणी में नेशनल रैकिंग में रायपुर शहर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें रायपुर शहर को 11996 अंक निर्धारित मानको के अनुरूप प्राप्त हुए है। रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार शहर बन गया है। रायपुर शहर की इस उपलब्धि पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होने नगर निगम रायपुर की ओर से…
नई दिल्ली/रायपुर: स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के परिणामों में राज्य के कुल 7 शहरों को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। इनमें से 3 शहरों को प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड (Presidential Award) और रायपुर नगर निगम को मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड (Ministerial Award) प्रदान किया गया, जो नीतिगत क्रियान्वयन और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इस अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को खाद संकट पर विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी से प्रश्नकाल बाधित हुआ. इससे नाराज स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने बीच में प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया. स्पीकर डॉ. रमन सिंह कहा कि प्रश्नकाल को बाधित करना बहुत ही गलत परंपरा है. आज जो कुछ हुआ 25 साल के इतिहास में नहीं हुआ. मेरे द्वारा आग्रह करने के बाद विपक्षी सदस्य गर्भगृह में नारेबाजी करते रहे. यह बहुत ही दुःखद था. मैं बहुत दुखी मन से विपक्षी सदस्यों को सदन की आज पूरे दिन की कार्यवाही से निलंबित करता हूँ. कांग्रेस विधायकों को उकसा रहे थे…
