रायपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार होंगे पात्र जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।सबसे बड़ी भर्ती वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा की जाएगी, जिसमें: अर्बन प्रमोटर – 100 पद पात्रता: पुरुष एवं महिला वेतन: ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के लिए अलग भर्ती इसके अलावा 5 पदों पर…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक महत्वपूर्ण और बहुचर्चित विधेयक ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कानून अशिक्षा, गरीबी और अज्ञानता का फायदा उठाकर लोभ-प्रलोभन के जरिए किए जाने वाले धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य धर्मांतरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और नियंत्रित बनाना है। नए प्रावधानों के तहत अब धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति और धर्मांतरण कराने वाले दोनों को पहले से अधिकृत अधिकारी को सूचना देना अनिवार्य होगा। विधेयक के अनुसार, सूचना मिलने के एक…
शेयर बाजार में कोहराम: मिडिल ईस्ट तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों ने सेंसेक्स 1900 अंक तक गिराया नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। गुरुवार को बाजार खुलते ही BSE सेंसेक्स 1900 अंक से अधिक टूटकर 74,685 पर खुला, जबकि Nifty 50 भी 550 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 23,197 पर खुला। शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली हावी रही, जिससे निवेशकों में घबराहट देखने को मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, खाड़ी देशों के तेल और गैस ठिकानों पर हमलों के बाद इंटरनेशनल…
सक्ती: चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी फरार होने पर कड़ी कार्रवाई सक्ती। जिले के प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए जैजैपुर थाने में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित कर्मियों को थाने से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। सस्पेंड किए गए कर्मियों में एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं। पुलिस कप्तान ने यह कदम तब उठाया, जब शुरुआती जांच में पाया गया कि चारों ने संगीन लापरवाही बरती थी। हाल ही में जैजैपुर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद जिले के…
बिलासपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में Chhattisgarh High Court ने राज्य सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग के बाद जो पद खाली रहेंगे, उन्हें वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों से भरा जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में रुकावट न आए और पारदर्शिता बनी रहे। वर्ष 2024 में पुलिस विभाग ने लगभग 5,967 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जिलों में आवेदन किया। मेरिट सूची में आने के बाद ऐसे अभ्यर्थियों का नाम कई जिलों की चयन सूची में शामिल…
पश्चिम एशिया संकट: ईरान में 1000 भारतीय, खाड़ी क्षेत्र के 23 हजार छात्र परीक्षा से वंचित नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विदेश मंत्रालय ने संसद की स्थायी समिति को जानकारी दी कि ईरान में लगभग 1,000 भारतीय नागरिक अभी भी फंसे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने बताया कि जरूरी नहीं कि सभी भारतीय देश छोड़ना चाह रहे हों। साथ ही, खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लगभग 23,000 स्कूली छात्र अशांति के कारण सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 की अंतिम परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके। थरूर ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय…
मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश: केवल नगर निगम या पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही सीवरेज सफाई, जबरन मैनुअल स्केवेंजिंग पर कड़ी कार्यवाही रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में जबरन दबावपूर्वक मैन्युअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल नगर निगम या पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही सीवरेज सफाई का कार्य करवाया जाए, साथ ही सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत राज्य अनुश्रवण समिति…
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोधरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक चंदन नट (45) घर के पूजा कक्ष में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चंदन नट मंगलवार शाम घर लौटने के बाद पूजा कक्ष में गया था। कुछ समय बाद उसकी बहू ने उसे खून से लथपथ देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके…
बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास हुए सड़क हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र जयवंत पटेल (12) की मौत हो गई। वह बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर बाड़ी में जा घुसी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रतनपुर पुलिस पहुंचकर छात्र को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद बस का चालक और क्लीनर मौके से फरार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए सीवेज टैंक हादसे में तीन श्रमिकों की मौत के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई इस घटना में टिकरापारा थाना पुलिस ने ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को भाठागांव निवासी प्रशांत कुमार (32), अनमोल मचकन (25) और गोविंद सेंद्रे (35) सफाई कार्य के लिए टैंक में उतरे थे, जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत…
