CG Special Train: छत्तीसगढ़ के रायपुर गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वालों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। वहीं, विशेष ट्रेनों से रद्द ट्रेनों की भरपाई की योजना है। चुनावी राज्य प. बंगाल के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार के लिए 08865 नंबर के साथ साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 27 अप्रैल को शाम 5.10 बजे इतवारी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 08866 28 अप्रैल को शालीमार से शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे रायपुर…
Author: Adarsh Loktantra News
CG Rice Mill Fire : कांकेर जिले के कुलगांव में मंगलवार को अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लग गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है. पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके की है. Census Fraud Warning: जनगणना में फर्जीवाड़े को लेकर प्रशासन सख्त, कोई भी QR कोड स्कैन करने से बचने की अपील जानकारी के मुतबाकि, सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं मालिक मोहम्मद आवेश भी राइस मिल पहुंचे हैं.…
Census Fraud Warning: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन स्व-गणना का काम 30 अप्रैल तक होगा। इसके बाद 1 मई से गणनाकर्मी घर-घर दस्तक देकर परिवार और संपत्ति से जुड़ी जानकारी लेंगे। इस दौरान होने वाली कथित फर्जीवाड़ा को ध्यान में रखते हुए जनगणना कार्यालय ने अपनी तरह से पूरी तैयारी कर रखी है। इस बार सभी गणनाकर्मियों को अलग से एक आईडी दी जाएगी। कोई भी जानकारी देने से पहले आईडी देख सकता है। इसके अलावा यह भी सलाह दी गई है कि किसी भी अन्य क्यूआर कोर्ड को स्कैन नहीं करें। प्रदेश के जनगणना निदेश कार्तिकेय गोयल ने कहा, जनगणना की…
CG Ration shop timing change: छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य की राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी, ताकि हितग्राही तेज धूप से बचते हुए सुविधाजनक समय पर राशन ले सकें। प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। हालांकि, भंडारण की समस्या के चलते कई हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पा…
Petrol Diesel LPG Shortage: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और कृषि उर्वरकों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। राज्य सरकार और तेल कंपनियों ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है और मांग के अनुरूप निरंतर वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) अजय कुमार श्रीवास्तव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की संचालक डॉ. फरीहा आलम सिद्दीकी तथा कृषि…
Anniversary of Pahalgam Attack: एक दिन बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक साल पूरे हो रहे हैं. इस हमले में आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर अंधाधूंध गोलीबारी की थी. आतंकियों की इस गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. आतंकियों ने लोगों ने नाम और धर्म की पूछ कर उनके घर की महिलाओं और बच्चों के सामने गोली मारी थी. पहलगाम की यह आतंकी घटना भारतीय सेना के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनी. इस घटना के बाद…
CG Weather Today: राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. ग्रीष्म लहर तो चल ही रही है. रात में भी उष्ण लहर लोगों को बेचैन कर रहा है. रायपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. राजधानी में सोमवार को सुबह से ही सूरज की किरणें चुभने लगी थी. दोपहर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए. इससे सूरज की तपन से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन उमस बढ़ गई. रायपुर में पिछले…
WhatsApp Plus: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब एक नए प्रीमियम प्लान पर काम कर रहा है जिसका नाम WhatsApp Plus रखा गया है. यह एक पेड सब्सक्रिप्शन होगा लेकिन अच्छी बात यह है कि इसका असर ऐप के बेसिक इस्तेमाल पर नहीं पड़ेगा. CG Naxal Surrender: मुठभेड़ के बाद बढ़ी दहशत… परतापुर एरिया कमेटी का सक्रिय नक्सली दासरू ने किया आत्मसमर्पण फ्री रहेगा WhatsApp का असली अनुभव इस नए प्लान के आने के बाद भी यूजर्स के लिए मैसेज भेजना, कॉल करना और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं पहले की तरह फ्री रहेंगी. यानी आम यूजर्स को रोजमर्रा के…
धुरंधर और धुरंधर 2 में अपनी शानादर परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश बेदी इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं. हाल ही में फराह खान अपने व्लॉग को शूट करने के लिए कुक दिलीप के संग राकेश बेदी के घर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने और राकेश बेदी ने कई मजेदार बातें शेयर कीं. फराह खान ने जैसे ही राकेश बेदी के घर में एंट्री मारी, उन्होंने राकेश बेदी का इंट्रोडक्शन करवाते हुए कहा-धुरंधर का मेन हीरो.अपने व्लॉग में फराह खान ने बताया कि वो राकेश बेदी को लंबे वक्त से जानती हैं. लेकिन, दोनों अब कई…
Alzheimer Risk Factors: आयरन की कमी को अक्सर लोग सिर्फ कमजोरी या थकान से जोड़कर देखते हैं. लेकिन अब नई रिसर्च इस धारणा को बदल रही है. साइंटिस्ट का कहना है कि शरीर में कम हीमोग्लोबिन सिर्फ ऊर्जा ही नहीं, बल्कि दिमाग पर भी असर डाल सकता है और यह असर धीरे-धीरे डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी की ओर ले जा सकता है. 17 अप्रैल 2026 को जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक स्टडी ने इस कड़ी को और मजबूत किया है. इसमें कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट और स्टॉकहोम विश्वविद्यालय के रिसर्चर ने 2200 से ज्यादा बुजुर्गों पर लंबे समय तक स्टडी किया.…
