देश की बहुप्रतीक्षित दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय रेल की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली से श्रीनगर तक चलाने की तैयारी लंबे समय से जारी है, लेकिन अभी यात्रियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुछ अहम काम अभी पूरे होने बाकी हैं। बताया जा रहा है कि इस रूट पर कई सुरंगों और पुलों का काम अंतिम चरण में है, खासकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा मानकों को लेकर अतिरिक्त सावधानी…
Author: Adarsh Loktantra News
देश में हवाई यात्रा को और आसान और रोमांचक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत में पहली नियमित सी-प्लेन सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इस सेवा के जरिए यात्रियों को ऐसे शहरों और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का मौका मिलेगा जहां पारंपरिक हवाई अड्डे मौजूद नहीं हैं। खास बात यह है कि सी-प्लेन पानी और जमीन दोनों जगह से उड़ान भर सकता है, जिससे कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना पर नागर विमानन मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। शुरुआती चरण में पर्यटन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लद्दाख दौरे के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पूछा है कि लंबे समय से उठ रही लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग पर सरकार आखिर चुप क्यों है। पार्टी का कहना है कि क्षेत्र के लोगों ने बार-बार अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक मांगें उठाई हैं, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लद्दाख के प्रतिनिधि लगातार राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, ताकि स्थानीय रोजगार, भूमि और संस्कृति की रक्षा हो…
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियों के लगातार ऑपरेशन और शांति वार्ताओं के प्रयासों के बीच कुल 43 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया और अपने हथियार भी सौंप दिए। अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी लंबे समय से सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे थे। इस कदम को राज्य में स्थायी शांति की दिशा में अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जिसे भारत सरकार की पुनर्वास और मुख्यधारा में शामिल करने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। जो विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ED Raid in CG: दुर्ग के बाद बिलासपुर में ED का बड़ा एक्शन, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल…
ED Raid in CG: दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. CG BREAKING: भारतमाला घोटाले में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED की दबिश विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है. विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है. 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का…
दुर्ग : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सक्रियता एक बार फिर प्रदेश में सक्रियता नजर आ रही है. अबकी बार ईडी की टीम ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है. बताया जा रहा है मामला भारतमाला परियोजना से जुड़ा हुआ है. छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र में गरमाई सियासत: सीएम साय ने रखा महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने कहा– गुमराह करने की कोशिश चतुर्भुज राठी एक बड़ी इंफ्रास्ट्र्क्चर कंपनी अमर इंफ्रा के संचालक हैं. इसके अलावा हाल ही इनके कोयला कारोबार में भी प्रवेश…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया. आंसदी ने चर्चा के लिए 4 घण्टे का समय निर्धारित किया. मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है. छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा भव्य सैनिक स्कूल, 500 युवाओं को मिलेगा सुनहरा…
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 500 सीटों की क्षमता वाले प्रदेश के सबसे बड़े सैनिक स्कूल की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी देकर अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को भेज दिया है। यह स्कूल धमतरी और रायपुर संभाग के युवाओं के लिए भारतीय सेना में करियर बनाने का सबसे बड़ा द्वार खोलेगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और धमतरी एक नेशनल एजुकेशनल हब के रूप में उभरेगा। Plastic Factory Fire News:…
Plastic Factory Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं, जबकि और वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। नागपुर में RSS मुख्यालय को…
