महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अपहरण और मारपीट की वारदात को मात्र डेढ़ घंटे में सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है— दीपक व हिमांशु (निवासी: गांव पाथेड़ा) संदीप (निवासी: गांव भगड़ाना) विनोद (निवासी: गांव मालड़ा सराय) अनिल (निवासी: गांव देवास) कैसे हुई वारदात पीड़ित प्रदीप कुमार के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे वह देवीलाल कॉलोनी स्थित अपने प्लॉट पर मौजूद था। तभी एक काली स्कॉर्पियो में सवार चार युवक पहुंचे और उसे जबरन कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद…
Author: Adarsh Loktantra News
जांजगीर–चांपा में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने ग्रामीणों से किए अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दिलाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर–पिथमपुर 9.30 किमी सड़क निर्माण के लिए 27.78 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही क्षेत्र में उत्साह और राहत का माहौल है। सभापति उमा राजेंद्र…
जांजगीर-चांपा: घूसखोरी पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चार कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी टीम ने जांजगीर और नवागढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए कुल चार सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पहली कार्रवाई जांजगीर में CSPDCL ग्रामीण कार्यालय में हुई। एसीबी ने यहाँ सहायक अभियंता विजय नोरगे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये तीनों प्रदीप…
1 अप्रैल 2026 से महंगी होंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां; पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के दाम बढ़ेंगे टाटा मोटर्स ने अपनी कारों और कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाने का आधिकारिक ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होंगी। जिन ग्राहकों ने टाटा की नई कार या कमर्शियल गाड़ी खरीदने की योजना बनाई है, उनके लिए आने वाला महीना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कंपनी ने बताया कि यह बढ़ोतरी अलग-अलग श्रेणियों और मॉडलों में अलग हो सकती है। पैसेंजर व्हीकल (ICE)—जैसे पेट्रोल और डीजल मॉडल नेक्सन, टियागो और सफारी—की कीमतों में…
दक्षिण कोरिया के डेजॉन शहर में शुक्रवार दोपहर एक ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, घटना में 10 लोगों की मौत, 59 घायल और 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर एंड सेफ्टी ने बताया कि घायलों में से 25 की हालत गंभीर है और उनका उपचार जारी है। दोपहर करीब 1:18 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने और लोगों को निकालने के लिए 500 से अधिक फायरफाइटर्स, पुलिस और इमरजेंसी…
रेलवे में QR कोड से पहचान और ट्रैक होंगे फूड पैकेट, अनधिकृत वेंडिंग पर कड़ी कार्रवाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने और अनधिकृत वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए QR कोड आधारित पहचान प्रणाली लागू कर रहा है। अब ट्रेन में अधिकृत कैटरिंग स्टाफ को QR कोड युक्त आईडी कार्ड दिए जा रहे हैं। इस कोड में वेंडर का नाम, आधार विवरण, मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन जैसी जानकारी लिंक होगी, जिससे उनकी पहचान तुरंत सत्यापित की जा सकेगी। रेलवे फूड पैकेट भी अब…
छत्तीसगढ़ में कुछ पेड़ों पर लगेगा प्रतिबंध, विधानसभा में मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन प्रश्नकाल के दौरान पेड़ों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने छातीम (Devil Tree) के पेड़ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके पराग कणों से अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि देश के लगभग 11 राज्यों में इस पेड़ पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। विधायक की चिंता पर जवाब देते हुए पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा फैसला घोषित किया। उन्होंने कहा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी रुकावट बने नक्सलवाद को केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने नियंत्रण में लाकर प्रदेश की प्रगति के नए रास्ते खोले हैं। वे अपने निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज के सैन्य एवं सिविल सेवा अधिकारियों के अध्ययन दल से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सघन वनों, खनिज संपदा, समृद्ध लोक संस्कृति और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर है। राज्य का 46% क्षेत्र वनाच्छादित है और ऊर्जा उत्पादन में छत्तीसगढ़ सरप्लस स्टेट बन चुका है, जहां लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन…
रायपुर/सरगुजा: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग एक सफल नवाचार के रूप में सामने आया है। डामर (बिटुमिन) के साथ 8% प्लास्टिक वेस्ट मिलाकर तैयार की जा रही इन सड़कों को पारंपरिक सड़कों की तुलना में अधिक टिकाऊ और मजबूत पाया गया है। इससे सड़क की सर्विस लाइफ बढ़ती है और प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निपटारा भी संभव होता है। मैनपाट में बनी पहली प्रयोगात्मक सड़क रायपुर जिले में अब प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग ग्रामीण सड़कों के निर्माण में शुरू हो गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पहली…
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं; देशभर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा त्योहार नई दिल्ली: देशभर में आज ईद-उल-फितर का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट कर कहा:“ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार और वंचित…
