छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हेड कॉन्स्टेबल ने तीन आरोपियों को छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग की। बातचीत के दौरान उसने कहा, “5 हजार में 3 को कैसे छोड़ूंगा…”, जिसके बाद मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। शिकायत की जांच के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के परिजनों से पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी। रिश्वत मांगने का ऑडियो और अन्य साक्ष्य सामने आने के बाद…
Author: Adarsh Loktantra News
छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां लोक निर्माण मंत्री Nitin Nabin के PA बनकर ठग ने रायपुर उत्तर विधायक Purandar Mishra से 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने फोन कर खुद को मंत्री का निजी सहायक बताया और तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कहकर रकम ट्रांसफर करा ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल और पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ओडिशा में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को…
रायपुर : बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाने वाली इस गंभीर घटना पर मंत्री कश्यप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बीजापुर के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में संबद्ध किया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता संग्रहण एवं प्रबंधन में अनुभवी अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। CG…
रायपुर : उत्तर छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से चली कांग्रेस के हल्ला बोल का प्रभावी असर देखने को मिला। अब से कुछ देर पहले धरना स्थल पर एसडीएम पहुंची और कांग्रेस के तीन मांग को पूरा करने सहमति जताई। एसडीएम ने आमरण अनशन समाप्त करने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज से अनुरोध किया। कार्यकर्ताओें की सहमति के बाद सिंहदेव व बैज ने नारियल पानी पीकर आमरण अनशन समाप्त किया। इसके साथ ही बीते तीन दिनों से चली आ रही इस सियासी हलचल का पटाक्षेप हो गया है। CG Crime : होटल में खौफनाक वारदात:…
CG Crime : गरियाबंद जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया. सनसनीखेज वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद दोनों बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान 45 वर्षीय छबनीता यादव के रूप में हुई है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव का है. CG School Rules Changed: स्कूलों में सख्ती… अब 75% अटेंडेंस अनिवार्य, खराब रिजल्ट पर होगी कार्रवाई, नए नियम लागू जानकारी के मुताबिक, खूनी वारदात सोमवार सुबह की है. आरोपी देवीसिंह…
CG School Rules Changed: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर Amit Kumar ने स्कूलों की समीक्षा बैठक में साफ कहा कि खराब रिजल्ट अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी। कम उपस्थिति वाले छात्रों को प्राइवेट या ओपन स्कूल से परीक्षा दिलाने की तैयारी है। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी, जबकि छात्रावासों और आश्रमों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाएगी। हर महीने टेस्ट और समीक्षा बैठक आयोजित कर शिक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। CG IPS अपडेट: छत्तीसगढ़…
CG IPS अपडेट: छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की आईपीएस नीथू कमल और डी श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में इंस्पेक्टर जनरल यानी IG स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दोनों अधिकारियों का नाम शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। CG News : सरकारी नौकरियों में बड़ा बदलाव – चतुर्थ श्रेणी के लिए अब 12वीं पास अनिवार्य, भर्ती नियम कड़े गृह मंत्रालय की सूची में छत्तीसगढ़ का दबदबा केंद्र सरकार की ओर से…
रायपुर : प्रदेश के सरकारी विभागों में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। General Administration Department (जीएडी) ने राज्य की भर्ती प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 38 सरकारी पदों के लिए नई शैक्षणिक योग्यता तय कर दी है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।सबसे बड़ा बदलाव चतुर्थ श्रेणी पदों में किया गया है। अब भृत्य, चौकीदार, स्वीपर और माली जैसे पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित कर दी गई है। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 और स्टेनो टाइपिस्ट जैसे पदों पर भर्ती के…
BJP MLA Cyber Fraud Case Update: भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है, ठग सहदेव मालिक को रायपुर लेकर पुलिस टीम पहुंच गई है, उड़ीसा के पूरी स्थित अस्तरंग थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है, खम्हारडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है। Chhattisgarh Crime News: सर्राफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जेवर लूटकर बदमाश फरार आरोपी ने संबलपुर के जंगल में फंसे होने का नाटक करके डीजल और गाड़ी की समस्या के नाम पर ₹10,000 ठगे थे।आरोपी ने सोशल मीडिया और ट्रूकॉलर पर…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गोली चलने से सनसनी फैल गई है। कोटमी गांव के भरे बाजार में मंगलवार को हुई गोलीबारी में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की मौत हो गई है। लूटेरों ने लूट के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पेण्ड्रा निवासी प्रदीप सोनी (उम्र लगभग 50 वर्ष), जो पेशे से ज्वेलरी व्यवसायी (सराफा व्यापारी) थे, वे कोटमी गाँव के बाजार में दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने लूटपाट की नीयत…
