Author: Adarsh Loktantra News

CG News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दुल्हनों को मिले मंगलसूत्र पर विवाद खड़ा हो गया है. नवविवाहितों ने आरोप लगाया है कि उन्हें नकली मंगलसूत्र दिया गया है. अब इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं. क्या है पूरा मामला? रतनपुर के खड़गवां ब्लॉक के चनवारीडांड में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 189 जोड़ों ने शादी की. दुल्हनों को मंगलसूत्र के साथ-साथ कई तोहफे दिए गए. शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हनों ने शिकायत की, उपहारों के साथ मिले मंगलसूत्र काले हो रहे हैं.…

Read More

CG News: कवर्धा जिले की चिल्फी घाटी में एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. जबलपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक में फैक्ट्री की भारी-भरकम मशीन ले जाई जा रही थी, तभी चिल्फी घाटी के नाग मोड़ी के पास अचानक मशीन ट्रक से गिरकर बीच सड़क पर आ गई. मशीन गिरने के बाद NH-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि पिछले 12 घंटे से ज्यादा समय से जाम की स्थिति बनी हुई है. सारी रात…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप 21 जून से अभनपुर में शुरू होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन कैंप में शामिल होकर अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। कैंप 30 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित अशुतोष अलका अप्पलवार मंगल भवन में होगा। CG CRIME : राम मंदिर में महिला चोरों का कारनामा, दानपेटी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर सभी नए जिला अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा है। पत्र में बताया गया कि कैंप का…

Read More

बालोद : जिले के दल्लीराजहरा स्थित राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात दो महिलाओं ने मंदिर से पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना का पता चलने पर मंदिर के पुजारी ने दल्लीराजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। CG सरकार का नया नियम लागू: अब दूसरे राज्यों के चिकित्सक भी कर सकेंगे छत्तीसगढ़ में नौकरी और प्रैक्टिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं…

Read More

रायपुर : प्रदेश में प्रेक्टिस या नौकरी करने के लिए देश के किसी भी राज्य के डॉक्टरों को छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। अभी तक यह अनिवार्य था। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया के नाम से यह अधिसूचना जारी हुई है। नया नियम नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी लागू होगा। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नर्सिंग होम अधिनियम 2010 के अनुसार किसी भी डॉक्टर, नर्स या पैरामेडिकल स्टाफ का भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में पंजीयन होना चाहिए। यह पंजीयन राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी), राज्य नर्सिंग परिषद…

Read More

Ration Distribution Rules: उचित मूल्य की दुकानों से राशन के लिए अब ओटीपी जरूरी नहीं होगा। सिर्फ बायोमेट्रिक के माध्यम से ही हितग्राहियों को अनाज मिल जाएगा। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश भी जारी कर दिया है। सभी जिलों को इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही शनिवार को कलेक्ट्रेट के रेडक्रास सभाकक्ष में सभी राशन दुकान संचालकों के साथ बैठक करके जानकारी भी दी गई। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि उचित मूल्य…

Read More

CG Education Alert: छत्तीसगढ़ के छात्र और पालकगण कृपया ध्यान दें। 16 जून से ही स्कूल खुलेंगे। एक जुलाई से शुरू होने की सूचना है फर्जी और भ्रामक है। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 यानी मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही सूचना कि शैक्षणिक सत्र एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा जो कि पूरी तरह से असत्य, भ्रामक, तथ्यों से परे और फर्जी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले के कसडोल क्षेत्र अंतर्गत खर्वे गांव में कथित जहरीली शराब पीने से आठ ग्रामीणों की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। ग्रामीणों के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में एक मृतक का शव कब्र से निकालकर जांच के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में पिछले कुछ दिनों के भीतर आठ ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सभी…

Read More

CG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पिछले तीन दिनों से मानसून अटका हुआ है. मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल बता रहा है. 15 जून तक बस्तर से प्रवेश करने के आसार हैं. प्रदेश में  प्री-मानसून एक्टिविटी कम होते नजर आ रही है, जिससे तापमान चढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4° डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई.  इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चली. मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर बनी मौसमी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से…

Read More

Patna Violence: बिहार की राजधानी पटना से छात्रों के भारी बवाल की खबर सामने आई है. पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया, नारेबाजी की. इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर विधि-व्यवस्था सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी है. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए…

Read More