High Court summer vacation: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। सोमवार 15 जून से हाईकोर्ट की सभी निर्धारित बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी। हाईकोर्ट प्रशासन ने 15 जून से शुरू होने वाले सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है। नियमित कामकाज शुरू होने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई फिर से सामान्य तरीके से की जाएगी। CG Tourism News: पर्यटकों को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 3 महीने तक जंगलों में प्रवेश पर रोक, आज से आदेश लागू हाईकोर्ट प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। अब अधिवक्ता पहले…
Author: Adarsh Loktantra News
CG Tourism News: छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण 15 जून से 1 अक्टूबर तक 3 महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगें। उक्त अवधि में जंगल के भीतर को प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। 2 अक्टूबर को वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के शुरू होने के साथ ही फिर से जंगल के दरवाजे खोल दिए जाएगें। रेनी सीजन के दौरान वन्य प्राणियों के प्रजननकाल और बारिश के दौरान जंगल की विपरीत स्थिति को देखते हुए हर साल बंद कर दिया जाता है। पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडेय ने बताया, हर साल मानसून के पहले…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय सरकार की नई सीएम हेल्पलाइन 1076 आम जनता के लिए शासन तक अपनी शिकायतें पहुंचने का सशक्त माध्यम बन रही है. हेल्पलाइन शुरू होने के महज पांच दिनों के भीतर शिकायतों की संख्या 15 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. सबसे ज्यादा शिकायतें नगरीय सुविधाओं, बिजली और जमीन से जुड़ी हुई है. 13 जून तक 15,434 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं. CCPL Season 3: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की नई चैंपियन बनी बिलासपुर बुल्स, फाइनल में रायगढ़ लायंस को दी मात राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित 2,470 शिकायतें आई हैं. इनमें नामांतरण,…
CCPL Season 3: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रविवार को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत बिलासपुर बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। रायगढ़ लायंस की ओर से नयन राजकुमार चौहान ने 41 रन, संगीत…
महाराष्ट्र से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के पंढरपुर में सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालु दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. म्हासवड–पंढरपुर रोड पर तंडलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन अचानक कुएं में गिर गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे. इरफान नाम के युवक ने जान जोखिम में डालकर कुएं में छलांग लगाई और तीन लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया. CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में…
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट गया है. मुंगेली, कवर्धा समेत कुछ इलाकों में हल्की से माध्यम पानी गिरा, लेकिन अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और पारा चढ़ने लगा. इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. जगदलपुर और रायपुर के आसपास के इलाकों में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है. मानसून अभी भी दहलीज पर अटका हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान…
Cocktail 2 : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में शाहिद, रश्मिका और कृति जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में तीनों कलाकार पुणे के एक मॉल पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए मॉल में भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक…
Mobile Emergency Alert Update : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद सेल ब्रॉडकास्ट (CB) सेवा को देश में अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है. यानी अब फोन पर इमरजेंसी अलर्ट नहीं बजेगा. शुक्रवार को आई इस एडवाइजरी के बाद शनिवार को अधिकारियों ने इस फैसले की पुष्टि की. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक एहतियाती उपाय के तौर पर उठाया गया है और आगामी आदेश तक यह निलंबन जारी रहेगा. यह निलंबन इसलिए बेहद संवेदनशील है क्योंकि सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम देश का वो मजबूत पब्लिक वार्निंग मैकेनिज्म है, जिसके जरिए…
शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए पोषण की जरूरत होती है। इनमें सबसे जरूरी है कैल्शियम। कैल्शियम की कमी से कई तरह की समस्याएं होती है जिनमें से एक है हड्डियों का कमजोर होना। कैल्शियम की कमी से हड्डियां उम्र से पहले ही कमजोर होने लगती है। ऐसे में खान-पान में कुछ जरूरी बदलाव कर आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां या कुछ साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर भी…
CCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के अधीन आनेवाले यूनानी चिकित्सा अनुसंधान केंद्रीय परिषद (CCRUM) ने ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली है. 179 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. योग्य उम्मीदवारों इन भर्ती के लिए आवेदन कर दें. सीसीआरयूएम के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद आप आवेदवन फॉर्म भर सकेंगे.आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है. आवेदन केवल ऑनलाइम के जरिए ही किया जा सकेगा. किन पदों पर भर्ती निकाली गई है, उसकी जानकारी विस्तार से नीचे दी हई है…
