CG News: दुर्ग जिले में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए एक विधवा शिक्षिका से करीब 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले शादी का झांसा दिया और फिर तबादला कराने का भरोसा दिलाकर रकम ऐंठ ली. मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विधवा शिक्षिका ने बनाई थी प्रोफाइल सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता 36 वर्षीय शिक्षिका है, जो धमधा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ है. अक्टूबर 2024 में उसके पति का निधन हो गया था. वह…
Author: Adarsh Loktantra News
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में अवैध खाद परिवहन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने 280 बोरा अवैध DAP खाद से भरे एक मेटाडोर को पकड़ा है। जब्त खाद की कीमत 3.50 लाख रुपए आंकी गई है। यह पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध DAP खाद से भरे मेटाडोर को पकड़ा। ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी पुलिस ने मेटाडोर के अंदर से 280 खाद का बोरा जब्त किया, जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपए…
रायपुर/दिल्ली : ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम को बढ़ावा देने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत 60 स्पेशल टीमें बनाईं और 16 राज्यों – पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा – में 80 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की। CBSE का बड़ा फैसला: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच यह छापेमारी एक चल रही जांच का हिस्सा थी, जिसका मकसद ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के…
रायपुर : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अगर किसी छात्र के मन में अब भी कोई सवाल या असंतोष है, तो उसके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Central Board of Secondary Education ने इस साल पहली बार छात्रों को एक अतिरिक्त अवसर देने का फैसला किया है। अब विद्यार्थी सीधे सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच करवा सकेंगे। बोर्ड का यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ईरान…
Masoud Pezeshkian Invitation to PM Modi: ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण राजनयिक निमंत्रण भेजा है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आधिकारिक तौर पर पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और दफन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. खामेनेई की फरवरी में एक अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में मौत हुई थी. खामेनेई की अंतिम विदाई से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेंगे. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि भारत की ओर से पीएम मोदी खुद जाएंगे या कोई अन्य प्रतिनिधि समारोह में शामिल…
Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने इस युवा बल्लेबाज के लिए वहां विशेष इंतजाम किए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम उपलब्ध कराया जाएगा. भारतीय टी20 टीम में मिली जगह दरअसल 15 वर्षीय भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. इस विदेशी दौरे…
Ketan Agrawal Murder Siya Goyal: लोनावला के लोहागढ़ किले में हुए पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इन सब के बीच पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है. पुलिस की पूछताछ में सिया ने इस तरह की घटना को अंजाम देने की वजह बताई है, उसने कहा कि वह शादी के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं थी. इस बारे में उसने केतन से भी बात की थी.हालांकि केतन ने भी इस बात को अनदेखा कर दिया था. पुलिस पूछताद में केतन की मंगेतर और मुख्य…
SIT Submits Theft Report: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया हुआ है. बढ़े स्तर पर चढ़ावा चोरी के मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है, जिसमें कई संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली गई है. सूत्रों के अनुसार, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी कर ली गई है. इनके खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा. इसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढ़ांचे में भी बदलाव की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के नए सीईओ के रूप में रिटायर्ड अधिकारियों की नियुक्ति हो सकती है. इसके लिए तैयारी की जा रही…
UP NEWS: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं. इन सब के बीच बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही रोहित मिश्रा को बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.वहीं पिछड़ा मोर्चा की बात की जाए तो प्रकाश को इसकी कमान सौंपी गई है. विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का बड़ा फेरबदल माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में 6 क्षेत्रीय…
CG Weather: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मानसून पहुंच चुका है. इससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों ने राहत की सांस ली है. इसका असर राज्य के कई जिलों में दिखाई दे रहा है. गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है. प्री-मानसून के बाद मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है. अगले 6 दिनों तक पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा? 3 दिन पहले मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी थी. मजबूत सिस्टम की वजह अब…
