नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर आयोजित जनसभा में अदालत से राहत मिलने के बाद शक्ति प्रदर्शन किया। शराब नीति मामले में आरोपमुक्त होने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सभा में शामिल हुए। केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी ठोस सबूत नहीं मिला। उन्होंने अदालत के फैसले को “सत्य की जीत” बताते हुए न्यायपालिका का आभार जताया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर। मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों के कारण इस महीने छुट्टियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे कर्मचारियों को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 4 मार्च को होली, 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 31 मार्च को महावीर जयंती पर शासकीय अवकाश रहेगा। वहीं 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। होली के आसपास कई कार्यालयों में कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है। मार्च 2026 में कुल मिलाकर…
रायपुर, : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार के अपने नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। …
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का छत्तीसगढ़ में प्रभावी क्रियान्वयन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। योजना के तहत आम नागरिकों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे बिजली खर्च में कमी और पर्यावरण संरक्षण दोनों सुनिश्चित हो रहे हैं। कोरबा जिले के खरमोरा निवासी हीरा राम साहू इस योजना से लाभान्वित होने वाले नागरिकों में शामिल हैं। उन्होंने…
महासमुंद जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। बलांगीर–बरगढ़–महासमुंद (BBM) कमेटी के करीब 15 सक्रिय माओवादियों ने देर रात महासमुंद के बलौदा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। बलौदा थाना ओडिशा सीमा से लगे बॉर्डर एरिया में स्थित है। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 से 3 बजे के बीच सभी माओवादियों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार सरेंडर से पहले शनिवार को ये माओवादी पतेरापाली, कापू कुंडा और जामपाली के जंगलों में पहुंचे थे। वहीं उनकी मुलाकात उस प्रतिनिधि मंडल से हुई, जिसने आत्मसमर्पण प्रक्रिया…
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले से जुड़े एक एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान केनापारा निवासी विजय गुप्ता के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर अवस्था में अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक CG-16-CP-3805 स्कॉर्पियो मंत्री के काफिले में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक…
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थानाक्षेत्र में कलर्स मॉल के पास नकली गहने देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्राइवेटकर्मी महेश कानस्कर ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि आरोपी राजेश प्रजापति और उसकी मां ने उसे “खुदाई में मिले सोने के गहने” सस्ते में बेचने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए ठग लिए। महेश कानस्कर ने बताया कि 18 जनवरी को वह कलर्स मॉल स्थित एटीएम बूथ में पैसे निकालने गया था, तभी राजेश प्रजापति वहां आया और पैसे निकालने में समस्या होने का बहाना बनाकर बातचीत शुरू की। राजेश ने बहन की शादी के लिए…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सीएम ने पुष्पगुच्छ, ढोकरा शिल्प कलाकृति और शॉल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। सीएम ने X पोस्ट में लिखा कि राज्यपाल डेका के मार्गदर्शन से प्रदेश प्रगति के नए आयाम छुएगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्यपाल को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर ऊर्जा प्रदान हो। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौजन्यपूर्ण बातचीत भी हुई।
नई दिल्ली | ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने उनके निधन की पुष्टि की है। रिपोर्टों के अनुसार, हालिया हमलों में उनके परिवार के कुछ सदस्यों के भी मारे जाने की खबर है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर खामेनेई की मौत का दावा किया। उन्होंने इसे ईरान की जनता के लिए “अपने देश को वापस लेने का बड़ा अवसर” बताया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त रणनीति के…
भोपाल। राजधानी में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक पूर्व पुलिस अधिकारी की 31 वर्षीय बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर विवाह के बाद पांच करोड़ रुपये दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में दिल्ली निवासी सुशांत चोपड़ा से पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ था। सुशांत विदेश में व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है और काम के सिलसिले में अक्सर चीन आता-जाता रहता है। शिकायत में कहा…
