कोरबा : जिले के पसान थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन जांच के दौरान यात्रियों से भरी एक बस का चालक शराब के नशे में धुत मिला। इतना ही नहीं, यात्री बस की डिक्की में ठूंस-ठूंसकर 11 बकरियां भी अवैध रूप से ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है पसान थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ पसान मुख्य मार्ग पर लगातार वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में…
Author: Adarsh Loktantra News
कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को सीएसईबी चौकी के ठीक सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त एक्टिवा और शव को तत्काल मौके से हटाया। मृतक की पहचान खरमोर निवासी व्यास राम के रूप में की जा रही है। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार… प्रतिबंधित काम की शिकायत बनी वजह घटना सीएसईबी चौकी के सामने उस जगह हुई जहां यातायात…
कोरबा : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महामंत्री पर किए गए हमले की घटना को लेकर बालको नगर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बाप बेटे हैं। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में पुलिस ने पहले ही अपराध दर्ज कर लिया था घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश की गई। आज इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।भुलसीडीह गांव में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। इनसें 60 हजार रुपए लूट लिए…
कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में कृषि कार्य कर रहे पिता-पुत्र इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पिता मनीराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र धनेसवर पटेल बेहोश हो गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। CG Teacher Suspended: सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, जांच के बाद दोनों निलंबित जानकारी के मुताबिक, मनीराम पटेल अपने पुत्र धनेसवर के साथ खेत में काम कर रहे थे। मनीराम खेत की मेड़ पर खड़े…
CG Teacher Suspended: जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़सरा स्थित शासकीय स्कूल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। Cabinet Meeting 2026: 8 जुलाई को साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, कई अहम प्रस्तावों और फैसलों पर लग सकती है मुहर वीडियो…
Cabinet Meeting 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक बुधवार, 08 जुलाई को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। फैक्ट्री में चोरी कर फरार हुए 2 चोर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन बॉज’ के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई किसानों के लिए बड़ी राहत, अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने यूरिया वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की…
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लोरमी के अंतर्गत ग्राम नवलपुर महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी के फरार आरोपी की पता तलाश करने हेतु लोरमी पुलिस की विशेष टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसमें डेढ़ माह से फरार चल रहे 02 आरोपी को पकड़ने में मिला सफलता। रथयात्रा पर यात्रियों को बड़ी सौगात! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा TOD…
रायपुर : रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा (ट्रेन ऑन डिमांड) टीओडी स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाएं तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में सहयोग करें। यात्री टिकट आरक्षण से पूर्व उपलब्धता की जानकारी अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी के माध्यम…
Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बुपीवाकेन (Bupivacaine) इंजेक्शन के इस्तेमाल और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह वही इंजेक्शन है जो सिजेरियन डिलीवरी और दूसरी बड़ी सर्जरी के दौरान मरीजों को रीढ़ की हड्डी में एनेस्थीसिया के तौर पर दिया जाता है। भारत को मिलेगा हाईटेक सुरक्षा कवच! दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर आखिर क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला? मामला तब खुला जब हैदराबाद के एक अस्पताल में सर्जरी के दौरान 16 मरीजों को यह इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही मरीजों को उल्टियां होने लगीं और कई मरीजों को अचानक…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली को परमाणु हमलों, जैविक हथियारों, रासायनिक रिसाव और अन्य महाविनाशकारी आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली फायर सर्विसेज ने एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। इसके तहत कनॉट प्लेस स्थित मौजूदा फायर सर्विसेज मुख्यालय की जगह एक नया अत्याधुनिक मुख्यालय बनाया जाएगा, जिसमें देश का पहला रेडिएशन-शील्डेड रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और इसे अगले 5 वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए मुख्यालय का भूमिगत हिस्सा विशेष रूप से इस कमांड सेंटर के लिए…
