फीफा वर्ल्ड 2026 में चार जुलाई की सुबह राउंड ऑफ 32 के मुकाबले खत्म हो गए जिसके बाद अब सभी की नजरें प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों को लेकर लगी हुईं हैं, जिसमें एक नाम डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का भी शामिल है। अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे के खिलाफ मुकाबला खेला जिसको वह किसी तरह 3-2 के अंतर से जीतने में कामयाब हो सके। इस मुकाबले में उनके स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेसी का कमाल देखने को मिला जिन्होंने एक गोल किया। मेसी इसी के साथ फीफा विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट जीतने की रेस में खुद को…
Author: Adarsh Loktantra News
तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो पुत्र शामिल हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई सिंगरौल शुक्रवार सुबह अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से GI तार एवं…
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बच्ची के साथ पहले भी दो बार जबरदस्ती कर चुका था। CG News: घर में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 टेक्निशियन की मौत इस घटना की जानकारी आरोपी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 साल) और आशीष चंद्राकर (19 साल) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. नकटी के बाद अब तुता पर कार्रवाई की तैयारी, 35 मकानों को NRDA का नोटिस, ग्रामीणों में हड़कंप जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना के प्रोफेसर कॉलोनी का पूरा मामला है. जहां शनिवार को एक घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए…
राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में अतिक्रमण को लेकर नया विवाद सामने आया है। नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनआरडीए) ने गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर निवासियों से जवाब मांगा है। रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा, सुप्रीम कोर्ट में 3500 करोड़ मुआवजे की मांग नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल है। एनआरडीए ने 30 जून को जारी नोटिस में दावा किया है कि संबंधित मकान प्राधिकरण की जमीन पर बने हैं। नोटिस के अनुसार, संबंधित पक्षों को 6 जुलाई तक अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय तक…
रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की जमीन को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर के किसान अश्विनी बांधे ने एयरपोर्ट परिसर की करीब 34.35 हेक्टेयर जमीन पर अपने पुश्तैनी अधिकार का दावा करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में करीब 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई है। किसान का कहना है कि जिस भूमि पर वर्तमान एयरपोर्ट टर्मिनल और अन्य संरचनाएं बनी हैं, वह उनके पूर्वजों की थी। उनका दावा है कि यह जमीन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश शासन ने अस्थायी रूप से लीज पर ली थी, लेकिन युद्ध…
Twisha Sharma Case: राजधानी भोपाल में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. पुलिस कमिश्नर की नाराजगी के बाद मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें कटारा हिल्स, बागसेवनिया और मिसरोद थाने के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है. शुरुआती जांच में गुना के कुख्यात पारदी गिरोह पर संदेह जताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने में भोपाल के एक पारदी व्यक्ति ने भी गिरोह की मदद की है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ…
Khamenei Funeral Updates: ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत शनिवार से हुई। समाचार एजेंसियों के अनुसार, अंतिम विदाई समारोह में एक करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के दौरान हुए एक हवाई हमले में 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई थी। IND vs ENG: दूसरे टी20 में…
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में सभी की नजरें टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू को लेकर टिकी हुई थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। अब मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु की एकलपीठ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में जिला प्रशिक्षण समन्वयक/एचआर (डीटीसी) के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार मधुकर की सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) के आदेश को निरस्त करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने माना कि विभाग द्वारा कार्रवाई करते समय मानव संसाधन नीति एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का समुचित पालन नहीं किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्रीकांत कौशिक ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखते हुए तर्क दिया कि विभाग द्वारा सेवा समाप्ति की कार्रवाई अपनी ही मानव संसाधन नीति के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का पालन…
