रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है. प्रश्नकाल में मंत्री दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े जवाब देंगे, वहीं मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे. सदन में आज 109 ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे. सदन की कार्यवाही के दौरान आज विधायक राजेश मूणत बोरे-बासी कार्यक्रम के आयोजन में अनियमितता का मामला उठाएंगे, वहीं विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह रसायनिक उर्वरकों का मुद्दा उठाएंगे. ध्यानाकर्षण में तेंदूपत्ता संग्रहण के साथ अन्य मुद्दे लगाए गए. सदन में आज 15 शासकीय विधि विषयक कार्य सुने जाएंगे. इसके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री ओपी चौधरी, लखन…
Author: Adarsh Loktantra News
कोरबा : छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी में एसपी कार्यालय के सामने स्थित होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ कर्मचारी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रात लगभग 2 बजे घटी घटना से हड़कंप मच गया, जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी होटल के सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए सक्ती जिला से आए चार डॉक्टर टॉप इन टॉउन होटल में ठहरे थे. 2 महिला डॉक्टर ट्रेनिंग खत्म होने पर वापस चले गए थे, वहीं दो डॉक्टर अलग-अलग कमरे में रुकी हुईं थीं. आधी…
रायपुर : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश के बाद अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. मंडल और सेक्टर कमेटी के पुनर्गठन के लिए सभी 33 जिलों में नियुक्तियां की गई है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया रायपुर शहर एंव ग्रामीण का प्रभारी बनाए गया है. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बलौदा बाजार, रविंद्र चौबे दुर्ग भिलाई, उमेश पटेल बिलासपुर, मोहन मरकाम जगदलपुर के प्रभारी बनाए गए हैं. इस संबंध में लिस्ट जारी की गई है. जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस तस्वीर में राज्यपाल के बगल में कलेक्टर अजीत वसंत बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर खड़े दिख रहे हैं। इस पूरे विवाद पर खुद ननकीराम कंवर ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल को ज्ञापन देने गए थे। राज्यपाल के आने के बाद कलेक्टर का उनके बगल में बैठना अनुचित था, बाद में राज्यपाल ने कलेक्टर को बाहर जाने को कहा। जयसिंह अग्रवाल द्वारा उठाए गए सवालों पर ननकीराम कंवर ने कहा…
पटना: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका एक उदाहरण हमें पटना के पारस अस्पताल में देखने को मिला. जहां बदमाशों ने बगैर किसी रोक-टोक के इलाज के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आए चंदन मिश्रा तक पहुंचते हैं और उसे गोलियों से भून देते हैं. अब इस मामले में आरोपियों की एक तस्वीर समाने आई है. इस फोटो में आरोपी तौसीफ अपने साथियों के साथ बाइक से भागता और हाथ में पिस्तौल लहराता दिख रहा है. बाइक पर बीच में बैठा आरोपी अपने दोनों हाथों को हवा में उठाकर ऐसा दर्शाने की कोशिश कर रहा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है. 8 अधिकारियों की टीम ने शराब घोटाला मामले में छापा मारा है. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उनके निवास पर पहुंचने लगी है. मौके पर जिला पुलिस ने निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया है. जानकारी के मुताबिक, बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर में रेड मारी है.…
Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज आपका…
रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य शासन द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTS-2) की अभूतपूर्व सफलता की जानकारी दी। मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि OTS-2 योजना की शुरुआत 1 मार्च 2025 से की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पूर्व में निर्मित रिक्त संपत्तियों को विशेष छूट के साथ आम नागरिकों को सुलभ कराना है। योजना में रिक्तता की अवधि के आधार पर संपत्तियों पर चरणबद्ध छूट दी गई है। उन्होंने विस्तार से बताया कि 5 से 10 वर्ष पुरानी ऐसी संपत्तियाँ…
*छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है* रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, नीति आयोग भारत सरकार, विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध…
17 जुलाई, 2025 कलिंगा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय ने 16 जुलाई 2025 को “छात्रों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण” पर एक अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षा संकाय की डीन डॉ. श्रद्धा वर्मा और शिक्षा संकाय की सहायक प्रोफेसर डॉ. सरोज नैयर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिन्होंने सत्र की योजना बनाने और समन्वय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्याख्यान में चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय, धमधा और नवीन महाविद्यालय, पेंड्रावन की प्राचार्य प्रो. उषा किरण अग्रवाल, सम्मानित संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित थीं। एक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और मानसिक स्वास्थ्य अधिवक्ता, प्रो. अग्रवाल ने छात्रों…
