Weather Alert: उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में आज (बुधवार को) भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के अलावा लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की भी आशंका है जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ इलाकों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर में भी वर्षा हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज भी दिल्ली में बारिश के आसार…
Author: Adarsh Loktantra News
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मंगलवार को चांपा में सबसे ज्यादा बादल बरसे तो राजधानी रायपुर में देर रात तक बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक गहरा अवदाब उत्तर तटीय उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे…
अगर आप HUL के साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट या दूसरे रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो आने वाले महीनों में आपको इनके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने संकेत दिए हैं कि अगर महंगाई का दबाव बना रहा तो सितंबर तिमाही में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है. हालांकि कंपनी का कहना है कि कीमतें सोच-समझकर और जरूरत के हिसाब से ही बढ़ाई जाएंगी ताकि बिक्री पर ज्यादा असर न पड़े. Assam Floods: असम में बाढ़ का कहर जारी… 75…
Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है. आपदा रिपोर्टिंग एवं सूचना प्रबंधन प्रणाली (DRIMS) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सभी सात मौतें शिवसागर जिले में डूबने के कारण हुई हैं. लाखों लोग अब भी बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं, जबकि हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है. हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने व्यापक राहत एवं पुनर्वास पैकेज की घोषणा की है, जिसमें…
Raipur Fire Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना…
ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) के माध्यम से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस भर्ती में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर की विभिन्न शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन GATE 2025 या GATE 2026 के स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए अलग से कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। नोट कर लें ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां विवरण तिथि ऑनलाइन आवेदन शुरू…
रायपुर : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित पर नियमों के पालन में लापरवाही बरतने पर ₹1 लाख का आर्थिक जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, इस संस्थान ने ग्राहकों की जमाराशियों पर ब्याज दर तय करने से जुड़े तय मानकों का उल्लंघन किया था। साथ ही, उन जमाकर्ताओं को भी अतिरिक्त ब्याज का भुगतान किया गया, जो इसके हकदार नहीं थे। आरबीआई के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से बैंक का वैधानिक निरीक्षण किया गया था।…
भारत की स्टार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 53 किलोग्राम कैटेगिरी में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत के मेडल्स की संख्या में इजाफा करते हुए देश को 5वां मेडल दिलाया। ऋषिकांत सिंह (सिल्वर), मीराबाई चानू (गोल्ड) और राजा मुथुपांडी (सिल्वर) के बाद वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पोडियम तक पहुंचने वाली चौथी भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं। ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम (स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में गोल्ड मेडल नाइजीरिया की…
Job Alert 2026 : राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. यह भर्ती ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्टुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022′ के संशोधित प्रावधानों के तहत की जाएगी. विभाग का कहना है कि इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देना और नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके लिए कब से आवेदन शुरू हो रहे हैं, आवेदन फीस क्या होगी और सैलरी कितनी मिलेगी. छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा…
रायपुर: भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का महीना सावन 30 जुलाई से शुरू होने वाला है. शिव मंदिरों को अभी से सजाने-संवारने में भक्त जुट गए हैं. सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिव भक्त बाबा बैद्यनाथ थाम के दर्शनों के लिए देवघर, झारखंड जाते हैं. एक बार फिर शिव भक्तों के लिए रेलवे की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं. UPA सरकार में हुए पेपर लीक पर संसद में हंगामा, जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने लगूं तो चर्चा के लिए समय नहीं बचेगा सावन स्पेशल ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट बाबा बैद्यनाथधाम (बाबाधाम) के दर्शन के लिए जाने वाले…
