आरंग : महानदी के ऊपरी कैचमेंट इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आरंग क्षेत्र के तटीय गांव निसदा में बाढ़ का पानी घुस गया है। स्थिति उस समय चिंताजनक हो गई, जब गांव के बीचों-बीच जलभराव बढ़ने से एक ही परिवार के 06 सदस्य अपने ही घर में चारों तरफ से पानी से घिर गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने किसी तरह सभी का रेस्क्यू किया। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया…
Author: Adarsh Loktantra News
डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। मंगलवार रात हुए हमले में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा का है। Kiran Singh Deo Road Accident: सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में जारी इलाज पुलिस के अनुसार, शाहरुख खान ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 9…
Kiran Singh Deo Road Accident: उत्तरप्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए आज सुबह झांसी से दिल्ली रेफर किया गया। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक किरण सिंह देव की हालत खतरे से बाहर है। उनके पैर और कमर में चोट आई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हुए थे। सेक्स CD कांड में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इस मामले में CBI की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह अंतरिम आदेश जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की अदालत ने जारी किया है।भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 24 जनवरी 2026 को CBI की विशेष अदालत द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी थी। विशेष अदालत ने अपने पूर्व के आरोपमुक्ति आदेश को रद्द करते हुए बघेल के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। CG E-Office Ranking:…
CG E-Office Ranking: छत्तीसगढ़ में जून 2026 की ई-ऑफिस रैंकिंग जारी कर दी गई है। यह रैंकिंग ई-ऑफिस के फाइल निपटान, रिस्पॉन्स टाइम और प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है, जिसके अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले स्थान पर है। इसी तरह उद्योग एवं लोक निर्माण विभाग टॉप-10 में शामिल है। CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI, ASI समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कामकाज निपटाने में पहले, गृह विभाग दूसरे, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तीसरे, ग्रामीण उद्योग विभाग चौथे, नगरीय…
सूरजपुर : जिले के नए एसपी योगेश पटेल ने बड़ा फेरबदल किया है। कई थाना और चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली, रामानुजनगर समेत कई थाना प्रभारी बदले गए हैं। PoK में पाकिस्तानी सेना का खूनी अभियान! सड़कों पर गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोगों की मौत, इंटरनेट सेवाएं ठप प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण…
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी फौज ने निहत्थे लोगों पर फायरिंग की और 30 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, सेना की इस बर्बर कार्रवाई में सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है की सेना ने बहुत सी लाशों को गायब कर दिया है। इसके साथ ही पूरे PoK में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिससे लोग अपना दर्द दुनिया को न बता सकें। Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों…
Russia Ukraine War: रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन को दहला कर रख दिया है। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई इलाकों में घातक मिसाइलों से हमला किया। बता दें कि इस हमले से कुछ ही समय पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। CNN ने कीव के सैन्य प्रशासन के हवाले से बताया है कि, रूस के इस हमले में कीव में एक शख्स की मौत हो चुकी है। Chhattisgarh News: 15 अगस्त से एक दिन पहले 101 उम्रकैदियों की होगी रिहाई,…
रायपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा मानवीय और सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया है। राज्य की पांचों केंद्रीय जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 101 उम्रकैदियों को 14 अगस्त को समयपूर्व रिहा किया जाएगा। जेल प्रशासन ने इन कैदियों का चयन उनके अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार, सुधार की प्रवृत्ति और जिला प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर किया है। राज्य सरकार की समयपूर्व रिहाई नीति और जेल अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिहाई से पहले प्रत्येक कैदी के मामले की विस्तृत समीक्षा…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 29 जुलाई तक भारत ने तीन गोल्ड मेडल सहित कुल 15 पदक जीतने में कामयाबी हासिल कर ली थी। मेडल टैली में भारत अब 8वें नंबर पर आ गया है। 30 जुलाई को भी भारतीय एथलीट एक्शन में नजर आएंगे जिसमें सबसे ज्यादा नजरें स्टार भारतीय जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा पर रहने वाली हैं जिनसे सभी को गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें हैं। नीरज चोपड़ा पहले क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगे तो वहीं इसके बाद देर रात इसका मेडल इवेंट होगा। Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर…
