Author: Adarsh Loktantra News

कोरबा : जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय परिवारों के स्वास्थ्य की विशेष चिंता की जा रही है। गोमुखी सेवा धाम देवपहरी की पहल पर मेडिकल कॉलेज रायपुर के 125 प्रशिक्षु डॉक्टर अपने 30 सीनियर डॉक्टरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस दौरान उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। बेमेतरा में देश का सबसे ऊंचा 140 फीट का बैम्बू टावर हुआ समर्पित, छत्तीसगढ़ को मिली नई राष्ट्रीय पहचान राजधानी रायपुर से कोरबा पहुंचे डॉक्टरों की टीम को रेलवे स्टेशन पर ढोल-धमाकों के साथ भव्य स्वागत मिला। टीम ने…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में एक ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिला, जहां ‘छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना समारोह’ के तहत देश का सबसे ऊंचा 140 फीट का बैम्बू टावर समर्पित किया गया। कार्यक्रम ने न सिर्फ बेमेतरा को बल्कि पूरे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी। मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए। कटघोरा-पचरा और केराकछार में हाथियों का तांडव, दर्जनों किसानों की धान फसल बर्बाद मुख्यमंत्री ने बैम्बू टावर पर तिरंगा फहराया और इसे राज्य की परंपरा, कौशल, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं…

Read More

कोरबा : जिले के कोरबा तथा कटघोरा वनमंडल में हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने का सिलसिला जारी है। जहां कटघोरा वनमंडल के पचरा गांव के जंगल में 53 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं वहीं कोरबा वनमंडल के करतला व कोरबा रेंज में 50 हाथी बांधापाली, सेंद्रीपाली तथा केराकछार में उत्पात मचा रहे हैं। सीएसईबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट व लूट के मामले में 3 आरोपी धर दबोचे कटघोरा वनमंडल के पचरा क्षेत्र में विचरणरत हाथियों ने बीती रात खेतों में पहुंचकर उत्पात मचाया और 12 से अधिक ग्रामीणों की धान फसल को तहस-नहस कर दिया जबकि…

Read More

कोरबा : सीएसईबी पुलिस चौकी ने एक आपराधिक घटना के सिलसिले में अपनी पड़ताल तेज करते हुए तीन आरोपियों को नजदीक के ढोढ़ीपारा मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक सफाई कर्मी से मारपीट की और फिर उसका मोबाइल व रुपए लूट लिए थे। प्रकरण में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोरबा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी चौकी अंतर्गत यह घटना तीन दिन पहले घटित हुई थी। एक सफाई कर्मी निपटाकर रात्रि को…

Read More

कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य कोरबा जिले में आज औपचारिक रूप से शुरू हो गया। रेलवे स्टेशन के पास सड़ा हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस जिले के किसानों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद सरकारी खरीद केंद्रों में धान उपार्जन प्रक्रिया का आरंभ हुआ। मुख्य कार्यक्रम विकासखंड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में आयोजित किया गया, जहाँ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया।…

Read More

दुर्ग : कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियाें में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव लंबे समय से पड़े रहने के कारण सड़ चुका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा। CG NEWS : निशाना चूक गया, युवक बचा; अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी दरअसल राजेश नाम का व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अपनी बकरियों को चरा रहा था। तभी अचानक बकरियां दौड़ने भागने लगी, जिससे राजेश को अनहोनी की आशंका हुई।…

Read More

दुर्ग : इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात फायरिंग की गई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। घटना जामुल थाना इलाके की है। सहकारी समिति प्रभारी पर कार्रवाई, धान उपार्जन में सुस्ती के कारण सेवा समाप्त स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग…

Read More

रायपुर : धान खरीदी शुरू होने के साथ कार्य से जुड़े लोगों की लापरवाही पर कार्रवाई भी होने लगी है. गनियारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति ने समिति प्रभारी कौशल वर्मा को गंभीर अनुशासनहीनता पर तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है. समिति की ओर से पहले ही कौशल वर्मा को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने पर तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, साथ में शो कॉज नोटिस भी दिया गया था. इसके बावजूद उन्होंने न तो कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई गई और न ही लिखित जवाब प्रस्तुत किया. Chhattisgarh :…

Read More

तखतपुर : तखतपुर के टिकरीपारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित आशुतोष चैतन्य के विवादित बयान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज कथास्थल से ही गिरफ्तार कर बिलासपुर ले गई। कथावाचक के व्यासपीठ से कहे गए विवादित बयान से आक्रोशित सतनामी समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव किया था। Cabinet Secretariat Recruitment 2025: 250 पदों के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 1 लाख 42 हजार तक बता दें कि तखतपुर के टिकरी पारा में…

Read More

Cabinet Secretariat Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो कैबिनेट सेक्रेटेरिएट ने एक शानदार मौका दिया है. विभाग की ओर से कुल 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री से लेकर इंजीनियरिंग के कई विषयों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा. इस भर्ती में सबसे अधिक पद कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए निकाले गए हैं. इसके अलावा डेटा साइंस, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मैकेनिकल और अन्य विषयों के उम्मीदवारों के लिए भी मौके हैं. कुल पदों का वितरण…

Read More