दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की सुंदरता, लाइफस्टाइल और हाई-स्टैंडर्ड लिविंग लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन वहां कदम रखते ही आपकी जेब पर इतना भार पड़ सकता है कि पूरी जिंदगी की जमापूंजी भी कम पड़ जाए। ताज़ा वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में शामिल देशों में रहना, घूमना और दैनिक खर्च उठाना आम लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इन देशों में न सिर्फ प्रति व्यक्ति आय बेहद अधिक है, बल्कि यहां की करेंसी, महंगाई, रेंट, फूड और ट्रांसपोर्ट के खर्च भी दूसरे देशों की तुलना में…
Author: Adarsh Loktantra News
दिल्ली ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया है, जिन पर संदिग्धों को मेडिकल सहायता और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, इन डॉक्टरों की गतिविधियों पर पिछले कई दिनों से निगरानी रखी जा रही थी और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर उनके संभावित कनेक्शन सामने आए। जांच टीम का मानना है कि यह गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि आरोप है कि पकड़े गए डॉक्टरों ने न सिर्फ कुछ संदिग्धों को इलाज दिया, बल्कि फर्जी पहचान…
मथुरा में आज कई महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे शहर आने-जाने वालों को रूट में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन ने यह कदम बढ़ते यातायात दबाव और धार्मिक स्थलों पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए उठाया है। एडवाइजरी के अनुसार, वृंदावन रोड, होलीगेट, जन्मभूमि मार्ग, भरतपुर रोड और छत्ता बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया गया है। read also: 16 Nov 2025 Rashifal: मेष, वृष और मिथुन राशि वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या है दिन का योग भारी वाहनों को सुबह से शाम तक शहर की…
Google Warning: क्या आप भी कैफ़े, एयरपोर्ट या होटल की फ्री Wi-Fi से जुड़ते हैं? अगर हां, तो अब आपको अपनी ये आदत तुरंत बदलनी चाहिए. Google ने एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि पब्लिक Wi-Fi साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान रास्ता बन चुका है जिससे वे यूज़र्स की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और चैट तक चुरा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क अब तेजी से सुरक्षा जोखिम बन रहे हैं. कंपनी ने बताया कि हैकर्स असुरक्षित नेटवर्क का फायदा उठाकर यूज़र्स के डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और पासवर्ड, बैंकिंग लॉगिन, या अन्य…
दिल्ली में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है और राजधानी की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है, जो ‘सीवियर’ श्रेणी को दर्शाता है। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों के अनुसार, हवा की रफ्तार कम होने और तापमान गिरने की वजह से प्रदूषक कण जमीन के पास जमा हो रहे हैं, जिससे स्मॉग की परत और घनी हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों में प्रदूषण में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। इस…
बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी वसीयत को लेकर विवाद शुरू हो चुका है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 14 नवंबर को इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें करिश्मा कपूर की बेटी की ओर से एक ऐसी दलील दी गई, जिस पर जज नाराज हो गईं और यहां तक कह दिया कि उन्हें कोर्ट में किसी तरह का मेलोड्रामा नहीं चाहिए। जिला सहकारी बैंक में चोरी का…
16 Nov 2025 Rashifal : राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जिला सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास नाकाम, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा मेष (Aries) स्वभाव: उत्साही राशि…
कबीरधाम : पुलिस ने बड़ी घटना के होने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी करने के लिए बैंक में घुसा था। इस दौरान आरोपी बैंक में रखी तिजोरी तोड़ने ही वाला था कि इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई और चोर को पकड़ लिया गया। पुलिस की सतर्कता से जिला सहकारी बैंक में चोरी की बड़ी वारदात होते होते टल गई। दरअसल, 15 नवम्बर की रात लगभग 2 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कुण्डा में चोरी का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को थाना कुण्डा की तत्परता से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। आंगनबाड़ी निर्माण में गड़बड़ी, सरपंच और 3 अन्य को मिला नोटिस उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। कोरबा में मेडिकल टीम लगाएगी स्वास्थ्य…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडो के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मानक अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने पर क्रियान्वयन एंजेसी, सरपंच, सविच, ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत…
