कोरबा : पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ने 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान कोरबा निवासी सुजीत बक्शी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्रांड और डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का शुभारंभ स्थानीय लोगों के…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। जनजातीय गौरव दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पण्डो जनजाति के वरिष्ठ सदस्य बसन्त पण्डो को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला…
अंबिकापुर : जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार को एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण देखने को मिला, जब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पण्डो जनजाति के वरिष्ठ सदस्य बसन्त पण्डो से विशेष मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल पर जब बसन्त पण्डो राष्ट्रपति मंच के समीप पहुँचे, तो राष्ट्रपति मुर्मु ने अत्यंत आत्मीयता के साथ उनका कुशल-क्षेम जाना, उन्हें पास बुलाया और स्नेहपूर्वक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बसन्त पण्डो से कहा—“आप मेरे भी पुत्र हैं।” यह वाक्य सुनकर पूरा सभामंडप तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा, वहीं बसन्त पण्डो भावुक दिखाई दिए। जनजातीय गौरव दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी…
अंबिकापुर : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई, जिसे लेकर सीएम साय ने कहा, अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण रहा। राष्ट्रपति महोदया का छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के प्रति स्नेह, आत्मीयता और संवेदनशीलता ने इस दिन की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया। रायपुर कलेक्टर का इलेक्शन मोड में सख्त रुख, SIR प्रक्रिया को लेकर दिए कड़े निर्देश राष्ट्रपति द्वारा नक्सल प्रभावित परिवारों से संवाद, जनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इतिहास के प्रति उनके भावुक संबोधन ने प्रदेश के हर नागरिक का मन गर्व से भर दिया। उनकी उपस्थिति…
रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एआरओ, जोन कमिश्नर और सीएमओ की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को इलेक्शन मोड में कार्य करते हुए शेष गणना पत्रकों के शीघ्र वितरण, कलेक्शन और एंट्री की गति तेज करने के निर्देश दिए। CBSE 2026: 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के अंक पैटर्न में अहम बदलाव, जानें थ्योरी, प्रैक्टिकल और IA का विभाजन बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों से क्षेत्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन और एंट्री की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रक्रियाएँ…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में अलग-अलग विषयों के लिए थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट यानी IA के अंकों का पूरा पैटर्न साफ-साफ बताया गया है. नए सत्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह नोटिस बेहद उपयोगी है, क्योंकि इससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि किस विषय में किस तरह से 100 अंकों का विभाजन किया जाएगा और किस हिस्से पर कितना ध्यान देना जरूरी है. CBSE के अनुसार हर साल कई स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट के…
Whatsapp Cyber Fraud: आजकल शादी-ब्याह का सीजन हो और WhatsApp पर इनविटेशन कार्ड न आए, ऐसा होना मुश्किल है. डिजिटल जमाने में लोग ई-कार्ड के जरिए आसानी से निमंत्रण भेजते हैं. लेकिन इसी सुविधा का फायदा ठग भी तेजी से उठा रहे हैं. साइबर फ्रॉड का नया तरीका वे़डिंग इनविटेशन Scam है जिसमें एक नकली शादी का कार्ड भेजकर आपके फोन और बैंक अकाउंट पर हमला किया जाता है. अगर आप ज़रा-सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका बैंक बैलेंस मिनटों में गायब हो सकता है. अनानास खाने से पहले जानें यह महत्वपूर्ण चेतावनी, इन लोगों के लिए है खतरनाक कैसे…
अनानास एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और एंजाइम शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह फल फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है. दरअसल, अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम और तेज अम्लीय गुण होते हैं, जो कई स्वास्थ्य स्थितियों में परेशानी पैदा कर सकते हैं. इसलिए अगर आप अनानास को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए या सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. अनानास में…
Reita Faria : सुंदरता के मंच पर जीतना आसान नहीं होता और जब यह जीत पूरी दुनिया के सामने भारतीय पहचान को नई ऊंचाई दे, तो यह इतिहास बन जाती है। रीता फारिया की कहानी ऐसी ही एक ऐतिहासिक गाथा है। 1966 में जब एक साधारण-सी भारतीय लड़की ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता, तब न सिर्फ भारत ने पहली बार दुनिया को अपनी खूबसूरती, गरिमा और बुद्धिमत्ता दिखाई, बल्कि भारतीय महिलाओं के लिए एक नई राह भी खुली। उस दौर में, जब मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स को समाज तिरछी नज़र से देखता था तब रीता फारिया ने साबित किया…
एशिया कप 2025 में जब भारतीय टीम के प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों के खत्म होने के बाद उनके किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था तो उसके बाद सभी की जमकर तारीफ देखने को मिली थी। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है, जिसमें हरभजन सिंह भी हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए हैं, जिसको लेकर जमकर हरभजन की आलोचना भी…
