रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और समयपालन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रालय में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी बीच सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 21 नवंबर को एक नया आदेश जारी किया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में AEBAS अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। इसके लिए जीएडी ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि, राज्य के समस्त कार्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवकों की उपस्थिति के लिए आधार आधारित…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : आवारा पशु आपको सड़क में नजर आ ही जाएंगे लेकिन अब मंत्रालय इंद्रावती भवन भी ऐसा नजर देखने को मिल रहा है, जिसकी तस्वीर बहुत वायरल हो रहा है। आवारा पशुओं का मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है, जज ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए सख्त निर्देश राज्य सरकारों को दिए है। रायपुर में चौपाटी हटाने पर तनाव, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई गिरफ्तार मंत्रालय इंद्रावती भवन में सांड बताया जा रहा है कि मंत्रालय इंद्रावती भवन अंदर सांड घूमता रहा, लेकिन जिन्हे देख रेख की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें सांड घुसने…
रायपुर : साइंस कालेज मैदान से शनिवार को तड़के नगर निगम के अमले ने चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की । इस दौरान भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों के साथ विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नगर निगम ने सुबह चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, और कांग्रेसजन वहां पहुंच गए। वो जेसीबी के नीचे लेट गए। गाड़ी की चाबी छिन ली। मुख्यमंत्री साय ने श्रम सुधारों को बताया ऐतिहासिक, MSME और उद्योगों के लिए मील का पत्थर पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए चारों लेबर कोड्स को देश और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे उद्योगों, कामगारों और MSME सेक्टर के लिए मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम सुधार हैं, जो श्रमिकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ व्यवसाय करने की प्रक्रिया को और सरल बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सुधारों से छत्तीसगढ़ को सीधे लाभ मिलेगा। राज्य की ‘औद्योगिक विकास नीति 2024–30’ में निर्धारित औद्योगिक विकास, नए निवेश, MSME विस्तार और रोजगार सृजन के लक्ष्य अब…
रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज सुबह राजस्थान दौरे के लिए रवाना हुए. सुबह लगभग 8:30 बजे वह रायपुर एयरपोर्ट से उदयपुर (राजस्थान) के महाराणा प्रताप हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरे. इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे पाली जिले के होटल लाल बाघ रिजॉर्ट, रनकापुर पहुचेंगे. नासिक कुंभ 2027 से पहले तपोवन में पेड़ कटाई पर हंगामा, साधु ग्राम योजना के खिलाफ बढ़ा विरोध इसके बाद शाम 4 बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुचेंगे. शाम 6:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. लगभग शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
नासिक में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों से पहले तपोवन क्षेत्र में हो रही पेड़ कटाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। साधु-संतों, स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और नागरिक संगठनों ने सरकार की ‘साधु ग्राम योजना’ के तहत किए जा रहे कार्यों पर गंभीर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि प्रशासन कुंभ की आड़ में बड़े पैमाने पर हरित क्षेत्र का नुकसान कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तपोवन में सदियों पुरानी वृक्ष प्रजातियों को काटा जा रहा है, जबकि यह क्षेत्र प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।…
रायगढ़ : वनमण्डल में चलाए जा रहे एंटी स्नेयर वॉक अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र रायगढ़ के अंतर्गत बंगुरसिया-पश्चिम कक्ष क्रमांक 946, नारंगी क्षेत्र में वन्य प्राणी शिकार के लिए 11 के.वी.विद्युत तार से सेटरिंग तैयार कर फंदा बिछाते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। कोरबा के रोदे में अवैध धान भंडारण का खुलासा, 42 बोरी जब्त वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जय सिंह, पिता कार्तिकराम राठिया, उम्र 39 वर्ष, निवासी छिरवानी, बिजली के केबल का इस्तेमाल कर वन्य प्राणियों के शिकार की कोशिश कर रहा था। मौके से उसके पास से…
कोरबा : कलेक्टर अजीत वंसत के निर्देशन में नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मंडी सब-इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार के संयुक्त दल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान मंडी अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। अमेरिका की चाल: भारतीय कंपनी Farmlane को आतंक-फंडिंग के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया गया तहसील पोड़़ी उपरोड़ा, विकासखंड पोड़़ी उपरोड़ा के ग्राम रोदे में स्थित विकास जायसवाल के दुकान सह गोदाम में 42 बोरी (16.80 क्विंटल) अवैध रूप से संग्रहित धान पाया गया। Asia Cup Rising Stars: भारत का सफर हुआ खत्म, बांग्लादेश और पाकिस्तान में होगा खिताबी मुकाबला…
अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक भारतीय कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि यह कंपनी ऐसे नेटवर्क से कारोबार करती पाई गई है, जो कथित तौर पर आतंक फंडिंग से जुड़े ग्रुप्स को सपोर्ट करता है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अपने प्रतिबंध आदेश में कहा कि कंपनी की सप्लाई और कारोबारी लेनदेन संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों और संगठनों तक पहुंचते थे। read also: नक्सलियों ने हिड़मा एनकाउंटर को बताया पुलिस की “झूठी कहानी”, पत्र में कहा – वह बीमार था और इलाज के लिए गया था विजयवाड़ा इस कदम के बाद कंपनी के…
एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है। रोमांचक मुकाबलों और दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। महत्वपूर्ण मैच में हार के बाद अब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम से टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार रही थी। कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन सुपर स्टेज के निर्णायक मुकाबले में टीम तालमेल नहीं बिठा सकी। खासकर मध्यक्रम की नाकामी और आखिरी ओवरों में खराब गेंदबाजी टीम को भारी पड़ी। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने पूरे…
