Author: Adarsh Loktantra News

कोरबा: मुड़ापार क्षेत्र के वैभव होम्स परिसर में बीती रात करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग डेढ़ से 2 बजे के बीच एक युवक हाथ में रॉड लेकर परिसर में प्रवेश किया और वहां खड़ी गाड़ियों के कांच एक-एक कर तोड़ता गया। CG में सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में आरक्षक की मौत कॉलोनी निवासियों ने बताया कि युवक की हरकत देखकर वे बाहर आए, लेकिन युवक पीछे के दरवाजे से निकलकर भाग गया। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले युवक ने एक अन्य युवक का नाम लेकर गाड़ियों को निशाना…

Read More

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं. दो बाइकों की आपस की भिड़ंत में एक आरक्षक की मौत हो गई. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. CG Murder Case: शादी में नाचते समय विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या दरअसल, शनिवार रात को आरक्षक दलसाय कोराम परशुरामपुर से वारंट तामील कर वापस रामानुजनगर थाने लौट रहा था. इसी दौरान सरईपारा गांव में आरक्षक की बाइक और सामने की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार…

Read More

ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांताराः चैप्टर 1’ इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। 125 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया है। केवल भारत में ही फिल्म का कलेक्शन 912 करोड़ से ज्यादा है और इसी के साथ इसने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फिल्म में जिसने भी ऋषभ शेट्टी का अभिनय देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी फिल्म में उनके अभिनय से बेहद इंप्रेस हुए, जिसके बारे में…

Read More

बिलासपुर: ग्राम बरतोरी में एक शादी समारोह में मर्डर हुआ है। बताया जा रहा है 28 नवंबर को चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के घर वाले और उसके सभी दोस्त नाच रहे थे। नाचते समय 2 युवकों का हाथ टकराया जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तभी बीच बचाव करने आए एक युवक को गुस्साए लड़कों ने चाकू से 3 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। मृतक दूल्हे के दोस्त के चाचा थे। आरोपियों ने भतीजे को भी खूब मारा था। इसी से हाथ टकराया था। शिकायत के बाद 6 आरोपियों…

Read More

कवर्धा: यह कोई ढाबा या फुटपाथ नहीं बल्कि पंडरिया ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंडरीपानी में स्थित आदिवासी बालक आश्रम की तस्वीर है, जहां सरकार बच्चों का भविष्य संवारने के लिए लाखों रुपये खर्च करती है। लेकिन यहां नाबालिग बच्चे खुलेआम बीड़ी पीते नजर आ रहे हैं। इन बच्चों को न तो कोई रोकने वाला है और न ही कोई देखरेख करने वाला। यह दृश्य चौंकाने वाले नहीं, बल्कि शर्मसार करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आश्रम परिसर में बच्चे जमीन पर बैठकर थालियों में खाना…

Read More

कोलंबो: श्रीलंका में आए भीषण चक्रवात ‘दित्वा’ से मची भारी तबाही के बाद राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है। चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 150 से अधिक हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से भूस्खलन में लोगों के दबने और अचानक आई बाढ़ में बह जाने की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत दो सैन्य विमानों से करीब 21 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है। एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने जांबांजों का एक वीडियो शेयर किया है।…

Read More

नई दिल्ली: दिल्‍ली के द्वारका स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आग लग गई है. आग को बुझाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग को बुझाने की कड़ी मशक्कत में लगी है. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के जिस ऑडिटोरियम में आग लगी है, उसे पिछले साल ही बनाया गया है. जिसे 10 करोड़ की लागत खर्च कर बनाया गया था. साइबराबाद पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से 8-10 करोड़ की ठगी का खुलासा गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी का जो वीडियो सामने आया है,…

Read More

हैदराबाद: साइबराबाद पुलिस ने एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जिसने पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से करीब 8 से 10 करोड़ रुपए  की ठगी को अंजाम दिया है. यह कॉल सेंटर “रिज आईटी सॉल्यूशंस” नाम से आईटी सेवा प्रदाता के रूप में हैदराबाद के मधापुर इलाके में संचालित हो रहा था. साइबराबाद स्पेशल ऑपरेशंस टीम (Cyberabad Special Operations Team) ने साइबर क्राइम पुलिस के साथ मिलकर इस अवैध धंधे में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी. CG Electricity Relief:…

Read More

CG Electricity Relief: छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ दिनों पहले 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा की थी. जो 1 दिसंबर से लागू हो जाएगा. इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है. Indian Woman Snooker Champion: अनुपमा रामचंद्रन बनीं पहली भारतीय महिला स्नूकर चैंपियन, क्यू स्पोर्ट्स में ऐतिहासिक जीत छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से मिलेगी 200 यूनिट हाफ बिजली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर इसका ऐलान किया. सीएम ने बताया कि…

Read More

Snooker Champion Anupama Ramchandran: कभी-कभी इतिहास किसी बड़े स्टेडियम में नहीं, एक शांत टेबल पर लिख दिया जाता है। 23 वर्षीय अनुपमा रामचंद्रन ने अपने क्यू स्टिक से दुनिया को बताया, कि भारतीय बेटियां सिर्फ सपने नहीं देखतीं, उन्हें जीतकर दिखाती हैं। भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने अंतर्राष्ट्रीय स्नूकर प्रतियोगिता में जीत हासिल कर पहली भारतीय महिला स्नूकर चैंपियन बन इतिहास में नाम दर्ज करा लिया है। भारत में क्यू स्पोर्ट्स को वह पहचान अभी तक नहीं मिली जो क्रिकेट और बैडमिंटन को मिलती है, लेकिन अनुपमा जैसी बेटियां दुनिया को बता रही हैं,अवसर मिला तो भारत की लड़कियाँ हर खेल…

Read More