1 December 2025 Rashifal : 1 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए पढ़ते हैं “आज का राशिफल- मेष राशि (Aries) दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा और कामकाज के बीच स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा. बाहर का भोजन पाचन को खराब कर सकता है, इसलिए लापरवाही मत करो. व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे और नुकसान पहुँचाने की कोशिश भी कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सतर्क होकर उठाओ. परिवार में मेहमानों का आगमन माहौल हल्का कर देगा.…
Author: Adarsh Loktantra News
कोरबा: प्रगति नगर स्थित मटका फोड़ मैदान में शनिवार शाम 8 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। यह अजगर उस समय दिखा जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। मैदान में टहल रहे लोगों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना स्नैक कैचर टीम को दी गई। राहगीरों ने सबसे पहले नगर पालिका दीपका के पार्षद अरुणीश तिवारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्र के समाजसेवी गुलशन जायसवाल को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही गुलशन जायसवाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी जोखिम…
रायगढ़: केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित स्टेट बैंक में आधी राशि जमा कर लौट रहे युवक के डिक्की से ढाई लाख उड़ाने का मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस की टीम संभावित क्षेत्रों में टीम लगाकर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज का भी पुलिस मदद ले रही है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम अजय राठौर 27 वर्ष केवडाबाडी स्थित स्टेट बैंक में राशि जमा करने गया था. एटीएम में राशि भर जाने की वजह से अजय की पूरी राशि जमा नहीं हो पाई. बाकी रकम वह गाडी की डिक्की में रख दिया. रायगढ़ : पुलिस ने ऑटो चालकों को तलब…
रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में साइबर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज एडिशनल एसपी आकाश मरकाम डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस ने किरोड़ीमल क्षेत्र में ऑटो संघ के सदस्यों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। गांजा तस्करी केस: विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने चार आरोपितों को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख रूपये अर्थदंड लगाया कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है, लेकिन कुछ…
जशपुर : गांजा तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट विशेष न्यायालय ने चार आरोपितों को दस-दस साल की सजा और एक-एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा ना करने पर आरोपितों को तीन माह साधारण कारावास की सजा अतिरिक्त भुगतनी होगी। आरोपितों में तीन पंजाब के और एक महिला उत्तर प्रदेश की रहवासी है। सुकमा IED धमाके में घायल महिला आरक्षक से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, हालचाल जाना लोक अभियोजक अजय सिन्हा ने बताया कि, जशपुर पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की अंर्तराज्यीय सीमा पर स्थित उपरकछार अंर्तराज्यीय जांच नाका…
सुकमा IED ब्लास्ट में घायल महिला आरक्षक से मिलने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा शनिवार देर रात रायपुर के नारायण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला जवान का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि नक्सलियों की इस तरह की कायराना हरकतें सुरक्षा बलों का हौसला नहीं तोड़ सकतीं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुणे सर्जन को 2018 दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत दी – सात साल लंबी जांच में कोई नोटिस नहीं जारी यह घटना दो दिन पहले सुकमा जिले के फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा पहाड़ी में हुई थी, जहां नक्सलियों ने…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2018 में दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाने में दर्ज दुष्कर्म मामले में पुणे के एक आर्थोपेडिक सर्जन को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पाया कि पुलिस जांच सात वर्षों तक लंबी खिंची, और इस दौरान डॉक्टर को कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया।एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मार्च 2017 में भिलाई और 12 अप्रैल 2017 को पुणे के एक होटल में डॉक्टर ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। इस शिकायत पर धारा 376 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था।…
दंतेवाड़ा: नक्सलवाद को आज फर एक बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख के इनाम घोषित थे. आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके के नक्सली शामिल हैं. सरकार की पुनर्वास पहल ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना से प्रभावित होकर सभी ने दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण बता दें, हाल ही में 2 बड़े नक्सली चैतू और अनंत…
साजा : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साजा का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार ले रहे मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा की और उनसे मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। बस्तर ओलंपिक-2025: उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों के…
रायपुर: उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक इसका आयोजन किया जाएगा। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीन हजार विजेता खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। करीब 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी इन स्पर्धाओं में हिस्सेदारी करेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी शामिल हुए। संभागायुक्त डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज…
