नई दिल्ली : डीजीसीए ने इंडिगो के चार अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। ये चारो अधिकारी फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरो के पद पर तैनात थे। डीजीसीए ने इन्हें सुरक्षा एवं परिचालन अनुपालन के लिए जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की है। इन अधिकारियों पर सेफ्टी और नियमों की अनदेखी का आरोप है। इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन, रिफंड और दूसरी प्रक्रियाओं पर नजर रखने के लिए डीजीसीए ने गुरुवार से एयरलाइन के मुख्यालय से निगरानी शुरू कर दी है। अब डीजीसीए के अधिकारी रोज रिपोर्ट पेश करेंगे। इंडिगो हाल ही में पायलट और क्रू मेंबर की ड्यूटी से…
Author: Adarsh Loktantra News
कफ सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशाल (ED) की टीम छापेमारी कर रही है। लखनऊ जोनल ऑफिस ने शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गैरकानूनी कफ सिरप ट्रेडिंग के बड़े मामले में 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस रैकेट में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध पैसे को शामिल किया गया है। ईडी की टीम इसी मामले में छानबीन करने में लगी हुई है। Delhi Districts Name: दिल्ली में 11 नहीं, अब होंगे 13 जिले! जानें नए जिलों के नाम और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट सीए विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी कार्रवाई ये ठिकाने मुख्य आरोपी शुभम…
नई दिल्ली : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब दिल्ली में 11 के बजाय 13 जिले होंगे। इन 13 जिलों और इसके तहत आने वाले सब-डिविजन की लिस्ट भी सामने आ गई है। इसके साथ ही राजस्व जिलों और नगर निगम की सीमाएं अब एक जैसी होंगी। दिल्ली में जिलों की संख्या बढ़ाए जाने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इससे शासन और अधिक सुचारू होगा। Rajasthan Farmers Protest Update: राजस्थान में चौथे दिन भी इंटरनेट बंद, ग्रामीणों ने DM-SP को हटाने की उठाई मांग दिल्ली के…
Rajasthan Farmers Protest Update: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पिछले चार दिनों से जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब टकराव के दौर में पहुंच चुका है। हालात बेकाबू न हों, इसके लिए प्रशासन ने चौथे दिन (शुक्रवार) भी इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया। क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है, कई घरों पर ताले लटक रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारे को अस्थायी शरणस्थल बना लिया है। Gold Rate Today 12 Dec: नए…
Gold Rate Today 12 Dec: न्यू ईयर से पहले सोने की कीमतें तेज रफ्तार पकड़ती दिख रही हैं और निवेशकों की नजरें लगातार गोल्ड मार्केट पर टिकी हुई हैं। 12 दिसंबर की सुबह सोने के रेट फिर ऊपर चढ़े, जिससे यह सवाल और भी अहम हो गया है कि क्या नए साल से पहले सोना महंगा होता जाएगा या कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,30,910 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,30,760 प्रति 10 ग्राम है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने साहित्य उत्सव 2026 के आयोजन के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति में अनंत विजय, डॉ. सुशील त्रिवेदी, सतीश कुमार पण्डा, जयमती कश्यप, संजीव कुमार सिन्हा, शशांक शर्मा, पंकज कुमार झा, विवेक आचार्य और डॉ. रवि मित्तल सदस्य सचिव शामिल हैं। इसका आदेश जनसंपर्क संचालनालय ने जारी किया है। उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देशभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF/IRPF) में वरिष्ठ और मध्य स्तर के अधिकारियों के तबादलों और पदोन्नतियों ने छत्तीसगढ़ के रेल मंडल समेत पूरे देश में सुर्खियाँ बटोरी हैं। खासकर विवादों में रहने वाले बिलासपुर RPF कमांडेंट और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr DSC) दिनेश सिंह तोमर की पोस्टिंग और उनके खिलाफ लंबित शिकायतों के बीच यह फेरबदल चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया है।
Andhra-CG border bus crash: छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राइवेट ट्रेवल्स बस के खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई यात्री घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह बस अरुकु से रायलसीमा, चित्तूर जा रही थी. शुक्रवार की तड़के सुबह मारेडमिल्ली घाट में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, वहीं अनेक लोग घायल हैं. घटना की सूचना मिली…
Petrol Diesel Price 12 Dec: हर दिन की तरह आज 12 दिसंबर 2025 को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। Chhattisgarh-Goa Special Train: छत्तीसगढ़ से गोवा जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, छुट्टियों में मिलेगा आरामदायक सफर का मौका भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस…
Chhattisgarh-Goa Special Train: रेलवे ने शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते बिलासपुर-मडगांव-बिलासपुर के मध्य 4 फेरे के लिये साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है. बिलासपुर-Madgaon शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 20, 27 दिसम्बर, 3 एवं 10 जनवरी को प्रत्येक सप्ताह शनिवार तथा मडगाँव बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन Madgaon से 22, 29 दिसम्बर, 5 एवं 12 जनवरी को प्रत्येक सोमवार को चलेगी. स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज जोन के भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, गोंदिया एव नागपुर स्टेशनों में दिया गया है. गाड़ी संख्या 08241 बिलासपुर-Madgaon शीतकालीन स्पेशल ट्रेन…
