कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। भारी विरोध के बाद आज प्रशासन ने शव को कब्र से निकाला। वहीं ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश है। आक्रोशित भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चर्च में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। दरअसल गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में उपचार के…
Author: Adarsh Loktantra News
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई की कुछ स्थानीय अदालतों और दो प्रमुख बैंकों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद तुरंत मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड की टीमें कोर्ट परिसर में पहुंचीं. सुरक्षा एजेंसियों ने गहनता से जांच की, लेकिन राहत की बात यह रही कि वहां से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. Chhattisgarh GST Action: नवीन इंजीनियरिंग वर्क्स में GST विभाग ने मारा छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त जिन जगहों को बम की धमकी मिली, वह ज्यादातर साउथ मुंबई में हैं. इनके अलावा…
अंबिकापुर : शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है. जीएसटी विभाग के अधिकारी लगातार 12 घंटे तक दस्तावेजों और उपकरणों की जांच करते रहे. Chhattisgarh : रायगढ़ से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी जीएसटी विभाग की टीम ने रेड कार्रवाई में फर्म से संबंधित दस्तावेज और बिजली उपकरण ज्बत किया है. जानकारी के अनुसार, नवीन इंजीनियरिंग संस्थान मशीन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में सामग्री सप्लाई का कार्य करता है. छापेमारी के दौरान विभागीय टीम ने संस्थान से बड़ी मात्रा में…
बिलासपुर: रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर सेक्शन में उस समय हुई, जब ट्रेन अपनी नियमित रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। तीसरे जनरल कोच से अचानक घना धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोक दिया। Chaitanya Baghel Case : 3200 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक टाली …
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी, जिसमें उन्होंने कथित शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संवेदनशील और व्यापक मामले की सुनवाई “टुकड़ों में” नहीं की जा सकती। कोर्ट ने संकेत दिया कि जब तक सभी संबंधित पहलुओं और…
वाशिंगटनः अमेरिका और वेनेजुएला के बीच संघर्ष और तेज हो गया है।द गार्जियन की खबर के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में फिर एक जहाज पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर घातक हमला किया है, जिसमें चार लोग मारे गए। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के अनुसार ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी तेल लेने का आरोप लगाते हुए दबाव और बढ़ा दिया है। बुधवार को हेगसेथ ने कहा कि “नार्को-तस्करी संचालन” में लगे एक जहाज पर “घातक काइनेटिक स्ट्राइक” ने चार लोगों की जान ली। प्रशांत महासागर में हुए इस ताजे हमले के बाद अमेरिका द्वारा कथित ड्रग-तस्करी करने वाली नावों पर…
सर्दियां आते ही अंडा खाने वालों की लिस्ट काफी बढ़ जाती है। भारत में प्रोटीन के नेचुरल सोर्स के रूप में अंडे का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। लेकिन पिछले दिनों अंडा बेचने वाली एक बड़ी कंपनी के अंडों में मिलावट और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सोमवार को देश भर में ब्रांडेड और गैर-ब्रांडेड दोनों तरह के अंडों के नमूने इकट्ठा करने को कहा है। एफएसएसआई अंडे में नाइट्रोफ्यूरान की जांच के लिए अंडों को टेस्टिंग लैब्स में भेजने का निर्देश दिया गया है। Ashwini Ganapathi:…
Ashwini Ganapathi: कर्नाटक की अश्विनी गणपति ने यह साबित कर दिया कि हौसला, जुनून और आत्मविश्वास के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। 39 वर्ष की उम्र में उन्होंने जापान की सबसे कठिन रेस “डीप जापान अल्ट्रा 100 (Deep Japan Ultra 100)” को 45 घंटे बिना सोए, बर्फीले पहाड़ों और कठोर मौसम के बीच 173 किलोमीटर दौड़ कर पूरा किया। सबसे खास बात है कि वह इस दौड़ को पूरा करने वाली एकमात्र गैर जापानी प्रतिभागी बनीं। अश्विनी गणपति ने न सिर्फ एक रेस जीती, बल्कि दुनिया को दिखा दिया कि महिलाएं जब ठान लेती हैं, तो असंभव को भी…
Recharge Plan Price Hike: देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए आने वाला समय थोड़ा भारी पड़ सकता है. हर महीने इंटरनेट और कॉलिंग पर सैकड़ों रुपये खर्च करने वाले मध्यम वर्ग को एक बार फिर झटका लगने की आशंका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां 2026 में अपने 4G और 5G रिचार्ज प्लान की कीमतों में बड़ा इजाफा कर सकती हैं. शराब घोटाले के बाद सख्ती: साय सरकार ने बदली रणनीति, अब नासिक नोट प्रिंटिंग प्रेस में छपेंगे होलोग्राम 2026 में कितनी बढ़ सकती हैं रिचार्ज की कीमतें? ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म मॉर्गन स्टेनली की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत…
रायपुर : शराब घोटाले में पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री और उनके करीबियों की स्थिति को देखते हुए साय सरकार अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. अब छत्तीसगढ़ सरकार शराब की बोतलों में लगने वाले होलोग्राम की छपाई नासिक के नोट प्रिंटिंग प्रेस में करा रही है. ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है. बता दें कि पिछली सरकार में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में नकली होलोग्राम का मामला भी शामिल था. इस वजह से इस बार छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने होलोग्राम को लेकर पूरा सिस्टम ही बदल दिया है. छत्तीसगढ़ में बिकने वाली हर शराब की बोतल…
