आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं, वहीं व्यापारियों के लिए सौदे फाइनल होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा और पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें, अचानक खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन बदलते मौसम में लापरवाही न बरतें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में…
Author: Adarsh Loktantra News
भारत और ओमान के बीच हुए नए व्यापार समझौते से खाड़ी क्षेत्र में भारतीय उत्पादों के लिए बड़े अवसर खुल गए हैं। इस डील के तहत दोनों देशों ने आयात-निर्यात प्रक्रियाओं को आसान बनाने, टैरिफ में रियायत और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। खास बात यह है कि इससे कृषि उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स और आईटी सेवाओं जैसे भारतीय सेक्टरों को ओमान और आसपास के खाड़ी बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। समझौते के जरिए भारतीय कंपनियों को ओमान में निवेश के नए अवसर मिलेंगे, वहीं ओमान की कंपनियों को भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों…
रायगढ़ : राज्य शासन की खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 की धान खरीदी नीति का सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन की पूरी टीम सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर 24 घंटे सतत निगरानी रखी जा रही है। इसका सीधा असर सीमा क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां मंगलवार की देर रात को प्रशासन की टीम ने ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश को नाकाम कर दिया। अवैध रूप से छत्तीसगढ़ की सीमा पर…
कोरबा : ‘सत्य ही मानव का आभूषण है’ के पावन संदेश के साथ बुधवार को कोरबा शहर पूरी तरह सतनाम मय हो गया। कोरबा सतनामी कल्याण समिति द्वारा आयोजित बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती (गुरु पर्व) के अवसर पर 17 दिसंबर को एक ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। Korba Breaking: बालको रेंज में हाथी का कहर, घर में घुसकर ग्रामीण को कुचला; लगातार तीसरे दिन हाथी हमले में मौत शोभायात्रा में दिखा शक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला। यह शोभायात्रा सीतामणी जैतखाम से भव्य रूप में प्रारंभ होकर सतनाम…
कोरबा : कोरबा वनमंडल अंतर्गत हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंदा सिंह मंझवार 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो ग्राम गौर बोरा, ग्राम पंचायत अजगर बहार, वन परिक्षेत्र बालको का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंदा सिंह अपने घर में सो रहा था, तभी जंगल से भटककर आए एक हाथी ने अचानक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने सो रहे महेंदा सिंह को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो…
Rashifal 19 December 2025 : 19 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल- मेष राशिआज का दिन सामान्य रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा और पार्टी की योजना बन सकती है. यात्रा में परिजन से सावधानी से बातचीत करें. कामों में मन भटक सकता है. उधार दिया धन वापस मिल सकता है.भाग्यशाली अंक: 3भाग्यशाली रंग: लालउपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें. चूहे की शरारत बनी आफत: घर में लगी आग, किचन में रखा गैस सिलेंडर…
कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर सब स्टेशन के सामने संतोष केवट के घर में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार घर के किचन में आग लगी और गैस सिलेंडर तेज धमाका के साथ फट गया धमाके की तेज आवाज सुनकर लोग चौंक पड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। कोरबा में हाथियों का कहर… महिला की कुचलकर मौत, एक हफ्ते में तीन लोगों की गई जान घटना में टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, पलंग सहित घर में रखे पूरा राशन सामान जल कर खाक हो गई घटना की सूचना पा कर…
कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना बताई जा रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रायगढ़ में हाथियों का आतंक: बंगुरसिया धान केंद्र से 15 बोरी धान खाया, कई बोरियां बर्बाद ताजा घटना कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंझरा की है। यहां तड़के सुबह गांव से लगे जंगल में शौच…
रायगढ़: जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में इन दिनों हाथियों का आतंक किसानों और कर्मचारियों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है। बीते दो दिनों के भीतर हाथियों के एक दल ने खरीदी केंद्र में रखी करीब 15 बोरी धान खा ली, जबकि कई अन्य बोरियों को फैलाकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से न सिर्फ किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि धान खरीदी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। नेशनल हाईवे लूट मामला: पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और हथियार बरामद रात के अंधेरे में केंद्र…
जांजगीर-चाम्पा: जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है। यह घटना दो महीने पहले 15-16 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात अकलतरा नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाटापारा में गौवंश हत्या का सनसनीखेज मामला: जंगलों में मिले 5-6 मवेशियों के कटे अंग और उतरी खाल जानकारी के मुताबिक राजस्थान के भुलवाड़ा निवासी रतन नायक (उम्र 29 साल) ट्रक चालक हैं। वह 14 अक्टूबर 2025 को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरकर…
