सरगुजा : अम्बिकापुर स्थित न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विमान हादसा: ‘कोई भी जीवित नहीं बचा’, DGCA अधिकारी की पुष्टि; जांच के आदेश जारी
धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
आज का राशिफल (बुधवार, 28 जनवरी 2026): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। धमकी भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।






