बॉलीवुड स्टार Akshay Kumar की अपकमिंग फिल्म Welcome to the Jungle से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। पोस्टर में अक्षय का अलग और मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे। कई लोगों ने अभिनेता के कॉमिक स्टाइल और एनर्जी की तारीफ की, तो कुछ ने फिल्म को लेकर बड़ी उम्मीदें जताईं। माना जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है।
read also: PM Reduces Convoy: ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या कम
बताया जा रहा है कि फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे और यह मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट दर्शकों को हंसी का भरपूर डोज देने वाला है। फर्स्ट लुक के बाद अब फैंस फिल्म के टीज़र और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


