अनीता हसनंदानी और उर्वशी ढोलकिया टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस हैं। सालों से दोनों टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उर्वशी और अनीता ने अपने-अपने किरदारों से दर्शकों के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है। दोनों ने साथ भी काम किया है। उर्वशी ढोलकिया और अनीता हसनंदानी ने 2001 में ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में साथ काम किया था और साथ काम करते हुए दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। अनीता, उर्वशी को अपनी इंस्पिरेशन मानती आई हैं और वह कई बार खुलकर इस बारे में बात कर चुकी हैं। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि उर्वशी ढोलकिया को सबके सामने अनीता हसनंदानी से माफी मांगनी पड़ी? दरअसल, ये मामला 13 साल पुराना है, जिसके बारे में उर्वशी ढोलकिया ने खुद ही बताया है।
कोरबा में आधी रात खूनी संघर्ष: एएसआई का बेटा गंभीर घायल, युवक के अपहरण और पिटाई का आरोप
उर्वशी ने अनीता हसनंदानी से मांगी माफी
उर्वशी ढोलकिया और अनीता हसनंदानी ने हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो ‘तुम ही हो’ में शिरकत की, जहां उर्वशी ने अनीता हसनंदानी से अपनी 13 साल पुरानी गलती के लिए माफी मांगी। दरसल, उर्वशी 13 साल पहले अनीता की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि इस दौरान उनका सारा ध्यान पैसे कमाने और करियर पर था, ताकि वह अपने बच्चों को एक अच्छी लाइफ दे सकें। इस दौरान वह खुद को भी समय नहीं दे पाती थीं और यही वजह थी कि वो अनीता हसनंदानी की शादी में शामिल नहीं हो सकीं।
अनीता हसनंदानी की शादी में नहीं जा पाई थीं उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया इस बारे में बात करते हुए कहती हैं- ‘जब अनीता की शादी हुई, मैं इसमें शामिल नहीं हो पाई थी, क्योंकि तब मैं लगातार काम कर रही थी। मेरी जिंदगी काफी अलग रही है, बस काम से घर और घर से काम। मेरे पास बिलकुल भी समय नहीं था। न अपने बच्चों को समय दे पाई और न ही किसी और चीज को। मेरा पूरा फोकस बस इसी बात पर था कि बस काम करो और पैसे कमाओ। घर चलाओ, माता-पिता और बच्चों को अच्छी जिंदगी दो।’
CG NEWS : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत
उर्वशी को आज भी होता है पछतावा
उर्वशी ने माना कि पैसे कमाने और परिवार को सपोर्ट करने के चक्कर में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अहम पल मिस कर दिए। उर्वशी ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का होता है कि वो अपनी बेस्ट फ्रेंड अनीता हसनंदानी की शादी में शामिल नहीं हो पाईं। अनीता से माफी मांगते हुए उर्वशी ने कहा, ‘मैं तुमसे दिल से इस बात के लिए माफी मांगती हूं कि मैंने तुम्हारी जिंदगी के सबसे स्पेशल दिन को मिस कर दिया।’ ये सुनकर अनीता इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।


