छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर सख्ती बढ़ गई है। बस्तर सांसद भोजराज नाग ने महानदी में चल रहे अवैध रेत खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों की टीम के साथ छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर मशीनें और वाहन मौके से गायब पाए गए।
छापेमारी के दौरान महानदी के किनारे कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जब्त सामग्री की जांच कर दोषियों पर केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
read also: आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली गिरते ही खपरैल घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत
सांसद नाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध खनन नहीं रुका तो और बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने भी लगातार निगरानी और नियमित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, जिससे आने वाले दिनों में रेत माफियाओं पर शिकंजा और कसने की उम्मीद है।


