शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के सेट से अभिषेक बच्चन का कथित लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। वायरल तस्वीरों में अभिषेक बेहद स्टाइलिश और दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अभिषेक बच्चन एक मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभाने वाले हैं, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल कहानी का अहम हिस्सा होगा और शाहरुख खान के साथ उनकी स्क्रीन केमिस्ट्री खास आकर्षण बन सकती है।
read also: CG Weather: छत्तीसगढ़ में जल्द दस्तक देगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
फिल्म ‘किंग’ को बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। मेकर्स जल्द ही फिल्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल लीक हुआ यह लुक ही फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।


