छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और बच्ची भी शामिल है. हादसा नेशनल हाईवे (NH-53) मंगलवार-बुधवार रात हुआ है. यह कार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से झारखंड के धनबाद जिला जा रही थी, जो राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर महासमुंद में पिथौरा थाना क्षेत्र में जामपाली के पास पलट गई.
CG News: शहर की सड़कों पर स्कूटी पर रोमांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हादसे में दो लोग गंभीर रूप में घायल हो गए हैं, जिन्हें पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था. फिर प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया. हादसा तब हुआ जब, कार चालक ने मवेशी को बचाने का प्रयास किया था. इससे कार अनियंत्रित हो गई.
अंबिकापुर से गिरफ्तार हुआ क्रिप्टो फ्रॉड का आरोपी, मुंबई पुलिस ले गई ट्रांजिट रिमांड पर
मृतक
कार सवार शमा खान (32), जरीन खान (9) और आतीश खान (19) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हो गए. कार सवार लोग धनबाद के रहने वाले थे, जो किसी काम से चंद्रपुर आए थे और फिर घर लौट रहे थे.


