धमतरी : थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मकई चौक के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रूपेश कोसरीया उर्फ रूप्पु पिता चन्द्रहास कोसरीया उम्र 22 वर्ष, निवासी मंहत घासीदास वार्ड धमतरी जो आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में बड़ा धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डराकर धमका रहा है।
सूचना पर तस्दीकी हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहाँ आरोपी लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 241/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।
आरोपी का नाम
रूपेश कोसरीया उर्फ रूप्पु पिता चन्द्रहास कोसरीया उम्र 22 वर्ष, निवासी मंहत घासीदास वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)


