कोरबा :आयुक्त आशुतोष पांडेय की पहल पर काफी पॉइंट की वादियों को फतह करने के लिए “साइकिल थान ” का आयोजन 4 अक्टूबर 2025 को किया गया है । टीपी नगर चौक से प्रातः 6:00 बजे साइकिल यात्रा काफी पॉइंट के लिए रवाना होगी तथा वहां से वापस होकर यात्रा निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचेगी।
नवरात्रि-दशहरा पर मिलावटखोरी रोकने खाद्य विभाग की सख्ती, कई दुकानों से लिए गए सैंपल
“”स्वच्छ शहर व गांव – स्वस्थ तन और मन – निर्मल पर्यावरण “” की थीम को लेकर ” माउंटेन राइड ऑन व्हील्स ” की तर्ज पर काफी पॉइंट की वादियों पे साइकिल से फतह, के लिए निकलेगी यह अद्भुत साइकिल यात्रा । श्री पांडेय की यह पहल कोरबा के इतिहास में जोड़ेगी एक नया अध्याय , रोमांच से भरपूर यह “साइकिल थान” कोरबा को देगी एक नई उपलब्धि । यहां यह बताना लाजमी होगा कि आयुक्त श्री पांडेय स्वयं एक पर्वतारोही रहे हैं , वादियों को फतह करना उनकी हावी रही है , वैसे ही जैसे वे आज कोरबा के लोगों का दिल जीत रहे हैं , उनके विश्वास उनके प्यार – स्नेह को फतह कर रहे हैं ….तो आईये आप और हम… जुड़े इस यात्रा से ….. चलें काफी पॉइंट की वादियो को फतह करने….. अपने पर्वतारोही आयुक्त श्री पांडेय के साथ।


