बिलासपुर : बिलासपुर के आदर्श दुर्गोत्सव समिति के 50 वें वर्ष पर भव्य उत्सव मनाया जा रहा है. जहां गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय पहुंची. इस दौरान जसगीत की धुन पर कौशल्या साय महिलाओं के साथ जमकर थिरकीं.
गरबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने कौशल्या साय का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया.
CG BREAKING: निर्माणाधीन प्लांट में हादसा, सिल्ली गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू जारी
उन्होंने महिलाओं नवरात्रि पर्व पर गरबा और डांडिया के दौरान अपनी गरिमा व मर्यादा का ध्यान रखने और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने से अपील की. इसके बाद महिलाओं के संग कौशल्या साय जसगीत और गरबा की धुन पर जमकर झूमती नजर आई.


