कोरबा : स्वच्छता ही सेवा- 2025 अभियान के तहत घंटाघर स्थित सियान सदन में नगर पालिक निगम कोरबा के सफाईमित्रों, सफाई कामगारों व स्वच्छता दीदियों का सघन स्वास्थ परीक्षण कराया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया एवं जांच हेतु पहुंचे सफाई मित्रों, स्वच्छता कामगारों व स्वच्छता दीदियों से उनके स्वास्थ पर चर्चा की एवं शिविर का लाभ उठाने को कहा। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे शत प्रतिशत सफाई कामगारों, स्वच्छता दीदियों का हेल्थ चेकअप कराएं ताकि कोई भी कर्मी इसके लाभ से वंचित न रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी भी उपस्थित थे।
यहॉं उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की महती योजना ’’ स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 ’’ के अंतर्गत शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत 17 सितम्बर से आगामी 02 अक्टूबर तक ’’ स्वच्छता ही सेवा -2025 ’’ अभियान का संचालन निगम क्षेत्र में किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत पृथक-पृथक थीम पर आधारित संचालित की जा रही विविध गतिविधियों व कार्यक्रमों की अगली कड़ी में आज से निगम के सफाईमित्रों, सफाई कामगारों व स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ परीक्षण हेतु 03 दिवसीय स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया।


