छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में 23 वर्षीय युवक धन्नू यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार दो लोगों को ठहराया। पुलिस ने वीडियो और ऑडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
11 सितंबर की रात धन्नू यादव ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अगले दिन 12 सितंबर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा और मामले की जांच शुरू की।
Indian Railways: ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम
वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में धन्नू ने बताया कि लक्ष्मण निर्मलकर (32) और रवि निर्मलकर (37) ने उसे झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी। दोनों ने पहले गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर थाने में दर्ज प्रकरण में राजीनामा करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। रकम न देने पर उसे नौकरी से निकलवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। धमकियों से परेशान होकर धन्नू ने अपनी जान देने का कदम उठाया।
कोरबा : यातायात विभाग में जहरीला करैत घुसा, पुलिसकर्मियों की जान को खतरा
पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 108, 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने पर दोनों भाइयों लक्ष्मण और रवि निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


