बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह हाथी को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
हाथी को पिलाया जूठा पानी
सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग लोकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में उनके हाथ में पानी का गिलास दिखाई देता है। वह पहले खुद पानी पीते हैं और फिर बचा हुआ पानी हाथी के मुंह में डालते हैं। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं – “चियर्स, गुड गर्ल।”
सिद्धार्थ मल्होत्रा का वीडियो वायरल, हाथी को जूठा पानी पिलाने पर निशाने पर आए#SidharthMalhotra #ParamSundari #viral #video pic.twitter.com/2VOgIgKyYA
— NBT Entertainment (@NBTEnt) September 1, 2025
यूजर्स ने जताई नाराजगी
वीडियो सामने आते ही कई यूजर्स ने उन पर गुस्सा जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा – “वो गणपति बप्पा का स्वरूप है और आप उसे जूठा पानी पिला रहे हो, ये गलत है।”
एक अन्य ने कॉमेंट किया – “भाई इतना तो जरूर पता होना चाहिए कि हाथी को कभी जूठा पानी नहीं पिलाना चाहिए।”
कुछ ने तो सिद्धार्थ को “दिमाग से खाली” तक कह दिया और गुस्से वाले इमोजी बनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
शूटिंग से शेयर की झलकियां
इस पोस्ट में सिद्धार्थ ने एक खूबसूरत झरने के पास खिंचवाई तस्वीरें भी साझा कीं। एक फोटो में वह नारियल के पेड़ पर लटके दिखे, जबकि दूसरी तस्वीर में हाथी के साथ पोज देते नजर आए।


