Ganesh Chaturthi 2025: पर भारती-हर्ष का खास अंदाज़
Ganesh Chaturthi 2025: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हर साल धूमधाम से गणपति बप्पा को घर लाते हैं। इस बार भी उन्होंने पूरे जोश के साथ गणेश चतुर्थी मनाई और कुछ ऐसा खास किया कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
12 घंटे में बनाए 1001 लड्डू और बड़ा मोदक
भारती और हर्ष ने अपने पूरे स्टाफ और ऑफिस टीम के साथ मिलकर 12 घंटे में 1001 लड्डू और एक विशाल मोदक तैयार किया। उन्होंने दोपहर 2 बजे से रात के एक-दो बजे तक लगातार काम किया। इस दौरान भारती ने मिक्सिंग की जिम्मेदारी ली, वहीं हर्ष नारियल कद्दूकस करते नजर आए।
View this post on Instagram
टीमवर्क और मस्ती से भरा माहौल
लड्डू बनाने में उनके बेटे गोला की नैनी, कुक, ड्राइवर्स और पूरा ऑफिस स्टाफ शामिल रहा। बीच-बीच में भारती और हर्ष टीम के साथ मस्ती-मजाक करते भी दिखे। उनके व्लॉग में इस पूरी तैयारी की झलक देखी जा सकती है।
बप्पा से मांगी बेटी
गणपति बप्पा की स्थापना के समय भारती ने बेटे गोला (लक्ष्य) और सास के साथ मिलकर आरती उतारी। इस मौके पर भारती ने भावुक होकर कहा कि इस बार उन्होंने गणपति बप्पा से अपने लिए एक बेटी की दुआ मांगी है।
सितारों के घर भी विराजे बप्पा
भारती के अलावा, सलमान खान, करीना कपूर, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा–तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे–विक्की जैन, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी जैसे कई सेलेब्स ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया।


