Karisma Kapoor’s ने खोले को-स्टार्स के राज
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस Karisma Kapoor’s ने अपने शानदार करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम किया। हाल ही में एक इवेंट के दौरान करिश्मा ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सितारों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए।
View this post on Instagram
सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ अनुभव
करिश्मा ने बताया,
आमिर खान बेहद परफेक्शनिस्ट हैं और हर सीन से पहले कई बार रिहर्सल करते हैं।
सलमान खान बिल्कुल इसके उलट हैं। वह सेट पर आते हैं और सहज अंदाज में सीन करके उसे शानदार बना देते हैं।
शाहरुख खान बेहद मददगार हैं और अपने को-स्टार्स की खूब परवाह करते हैं।
गोविंदा संग काम करना क्यों था चुनौती
Karisma Kapoor’s ने खासतौर पर गोविंदा के बारे में कहा कि वह एक शानदार डांसर थे। उनके साथ काम करते हुए हमेशा सतर्क रहना पड़ता था क्योंकि वह बेहद एनर्जेटिक और टैलेंटेड थे। करिश्मा ने कहा, “धीरे-धीरे मैंने उनके साथ कदमताल मिलाना सीखा, लेकिन मुझे हर समय चौकन्ना रहना पड़ता था।”
बचपन से थीं गोविंदा की फैन
Karisma Kapoor’s ने बताया कि वह गोविंदा की फैन तब से थीं जब उन्होंने फिल्म ‘खुदगर्ज’ में नीलम के साथ डांस किया था। एक बार स्टेज शो के दौरान उन्होंने गोविंदा को देखा और उस पल को कभी नहीं भूलीं। करिश्मा ने कहा, “गोविंदा ने मुझसे कहा था कि मैं बहुत खास हूं और मेरी जिंदगी में कुछ अद्भुत होगा। तब मुझे नहीं पता था कि हम साथ में इतनी सारी सुपरहिट फिल्में करेंगे।”
पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहीं चर्चा में
फिल्मों के अलावा करिश्मा कपूर हाल ही में अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन के कारण भी चर्चा में रही थीं।


