कोरबा : कोरबा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 2,045 लीटर अवैध मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया है। यह मदिरा विभिन्न थानों और चौकियों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में जप्त की गई थी।
Chhattisgarh: होटल मयूर में चल रहा था जुआ, कांग्रेस नेता और व्यापारी समेत 4 गिरफ्तार
इस मदिरा में 1,048.91 लीटर महुआ शराब, 334.76 लीटर देशी शराब और 421 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। इसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपये है। यह मदिरा 222 प्रकरणों में जप्त की गई थी, जिनमें से सबसे अधिक 73 प्रकरण थाना पाली और 33 प्रकरण थाना कोतवाली से संबंधित हैं।
इस नष्टीकरण कार्रवाई को कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी कोरबा द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में संपन्न किया गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देशों के अनुसार की गई। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।


