इस साल August में छात्रों और कर्मचारियों के लिए लंबा वीकेंड आने वाला है। कारण है—श्री कृष्ण Janmashtami, स्वतंत्रता दिवस और Sunday का कॉम्बिनेशन, जिससे कई राज्यों में लगातार 3 दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं।
कब है Krishna Janmashtami 2025?
हर साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा, वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है।
- तारीख: 16 अगस्त 2025 (शनिवार)
- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (शुक्रवार)
- 17 अगस्त को रविवार
अगर आपके राज्य में 16 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी होती है, तो यह अगस्त का पहला 3 दिन का लंबा वीकेंड बन जाएगा।
किन राज्यों में जन्माष्टमी पर छुट्टी होती है?
निम्न राज्यों में जन्माष्टमी आमतौर पर सरकारी अवकाश माना जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
- गुजरात
- बिहार
- झारखंड
- ओडिशा
- तमिलनाडु
- उत्तराखंड
- तेलंगाना
- आंध्र प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- छत्तीसगढ़
- हिमाचल प्रदेश
- मेघालय
कहां नहीं होती जन्माष्टमी की छुट्टी?
कुछ राज्यों में जन्माष्टमी पर आधिकारिक अवकाश नहीं होता। इनमें शामिल हैं—
त्रिपुरा, मिजोरम, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्से। यहां पर जन्माष्टमी मनाई तो जाती है, लेकिन इस दिन स्कूल और दफ्तर खुले रहते हैं।
छुट्टी कन्फर्म कैसे करें?
क्योंकि जन्माष्टमी की छुट्टी हर राज्य में अलग-अलग नियमों के तहत होती है, इसलिए छात्रों और कर्मचारियों को अपने स्कूल, कॉलेज या ऑफिस से पहले ही कन्फर्म कर लेना चाहिए। अगर 3 दिन का वीकेंड कन्फर्म हो जाए तो लोग घूमने-फिरने या पढ़ाई की स्पेशल प्लानिंग कर सकते हैं।