US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया, PM Modi आज उच्च स्तरीय बैठक में करेंगे बड़ा फैसला
अमेरिका ने भारत समेत 60 से ज्यादा देशों पर आधिकारिक तौर पर टैरिफ लागू कर दिया है। भारतीय निर्यात पर 50% तक टैरिफ बढ़ने के बाद आज दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में अमेरिकी फैसले के असर का आकलन और भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर चर्चा होगी।
अमेरिका का बड़ा कदम – 60 से ज्यादा देशों पर टैरिफ
White House के अनुसार, गुरुवार आधी रात के बाद से 60 से ज्यादा देशों और यूरोपीय संघ से आने वाले उत्पादों पर 10% या उससे ज्यादा टैरिफ लागू हो गया है।
- यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले उत्पादों पर 15% टैरिफ
- ताइवान, वियतनाम और बांग्लादेश से आयात पर 20% टैक्स
- भारत से निर्यातित उत्पादों पर 50% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को उम्मीद है कि इससे कई देश अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश करेंगे।
भारतीय मसाले होंगे महंगे, अमेरिकी उपभोक्ताओं पर असर
अमेरिका के एक व्यापार संघ ने चेतावनी दी है कि नए टैरिफ का असर वहां की रसोई पर पड़ेगा। भारत से आयातित मसाले महंगे हो जाएंगे, जिससे खाने की लागत बढ़ेगी।
अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, 2024 में अमेरिका ने भारत से 41 करोड़ डॉलर से ज्यादा के मसाले आयात किए थे।
India-US व्यापार वार्ता में अड़चन
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है, लेकिन कृषि और दुग्ध उत्पाद बड़ी अड़चन बने हुए हैं। अमेरिका भारतीय बाजार में अपने कृषि और डेयरी उत्पादों की एंट्री चाहता है, जबकि भारत इन शर्तों को लेकर सतर्क है।
आज की बैठक में क्या हो सकता है?
- टैरिफ वृद्धि पर india की रणनीतिक प्रतिक्रिया तय हो सकती है
- प्रभावित Sectors को राहत देने के उपायों पर चर्चा संभव
- अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता की दिशा तय की जा सकती है
read also:Baloda Bazar News 2025: खाने में मिलावट या Problem? Food adulteration की जांच में सामने आईं shocking कर देने वाली कमियां