कोरबा – आज भारत अल्युमिनियम मजदुर संघ (इंटक) बालको का तैवार्षिक चुनाव इंटक कार्यालय में संपन्न हुआ चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराने हेतु उपस्थित चुनाव अधिकारी श्री आशीष यादव सेक्रेटरी जनरल छत्तीसगढ़ इंटक एवं उप चुनाव अधिकारी श्री संजय साहू महासचिव प्रदेश इंटक का सभा शुरुवात पर शॉल एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधा प्रदान किया गया उनके द्वारा संघ के पंजीकृत विधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया कराइ गई अध्यक्ष पद के लिए डॉ.जी.संजीवा रेड्डी जी निर्विरोध निर्वाचित हुए साथ ही में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए संघ के महासचिव पद के लिए श्री जय प्रकाश यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं संघ के अन्य समस्त पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए |
ED ने शशांक चोपड़ा की 40 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की
संघ का यह चुनाव सर्वसमम्मति से संपन्न हुआ एवं संघ हमेशा मजदुर हितो की रक्षा हेतु कार्य कर रहा है संघ के महासचिव श्री जय प्रकाश यादव जी ने कार्यकारणी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन करने हेतु कहा गया एवं लगातार सभी मिलकर सयंत्र के उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ मजदुर हितो की रक्षा पूर्ण निष्ठां के साथ करेंगे तत्पश्चात सभा अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई एवं सयंत्र में कार्यरत विभिन्न विभाग प्रतिनिधियों ने नए कार्यकारणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा श्री रमेश जांगिड़ द्वारा सफल संचालन के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया, यूथ इंटक कोरबा जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर एवं साथियों मनोज अनंत ,पारस यादव ,राकेश यादव,अरविंद साहू ,गिरधारी बरेठ शैलेश सोमवंशी ,मुकेश यादव ,सोमेंद्र नाथ ,सुशील साहू,मनसा यादव,मनोज सारथी,के द्वारा नवनियुक्त बालको इंटक महासचिव जयप्रकाश यादव जी का स्वागत महामाला के द्वारा किया गया


