India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2026 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें सर्किलवार कितने पदों पर भर्ती की जानी है, इसकी जानकारी दी गई है. डाक विभाग कुल 23,757 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. ब्रांच पोस्टमास्टर(बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जानी है. सबसे ज्यादा भर्ती महाराष्ट्र डाक सर्किल में की जानी है. यहां 2,297 पदोंं को भरा जाना है. इसके बाद तमिलनाडु में 2,118 और उत्तर प्रदेश में 1,691 पद भरे जाने हैं. पश्चिम बंगाल में 1,619, मध्य प्रदेश में 1,450, झारखंड में 1,379, केरल में 1,373, उत्तर पूर्वी में 1,354, ओडिशा में 1,353, कर्नाटक में 1,116, बिहार में 1,098 पदों पर भर्ती होगी.
कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन के जरिए ही किए जा सकेंगे. आवेदन करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी. जो कि 19 सितंबर 2026 तक चलेगी. शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर को शाम 5 बजे शुरू होगी और 21 सितंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी. आवेदन में सुधार के लिए 23 सितंबर को खोली जाएगी. जो कु 24 सितंबर 2026 तक चलेगी.
शुल्क की बात की जाए तो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला और ट्रांसवुमन को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.
कौन कर सकते है आवेदन
जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं वो आवेदन कर सकते हैं. 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए. जिस डाक सर्किल में अप्लाई करना चाहते हैं, वहां कि स्थानीय भाषा आनी चाहिए. आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
कितनी होगा वेतन
- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) – 12,000 से 29,380 हजार रुपये
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)- 10,000 से 24,470 रुपये
- डाक सेवक – 10,000 से 24,470 हजार रुयये



