‘बिग बॉस 20′ के ग्रैंड प्रीमियर से पहले शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. इस बार शो में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें होस्ट सलमान खान अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स को ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ देने की बात करते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में सलमान कहते हैं, “तथास्तु, तथास्तु, मेरी जान!” इसके बाद वह संकेत देते हैं कि इस सीजन घरवालों को गेम में बने रहने के लिए अतिरिक्त मौका मिल सकता है. हालांकि, यह मौका कब और किस तरह मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
सलमान खान का खास अंदाज, ‘जीवन दान’ का ट्विस्ट
‘बिग बॉस 20′ के नए प्रोमो में सलमान खान का वही मजेदार और चुलबुला अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. प्रोमो में सलमान कहते हैं कि इस बार जो भी कंटेस्टेंट घर से एलिमिनेट होगा, वह घर में ही रहेगा. यानी कि उसे दूसरा जीवनदान मिलेगा. फिर सलमान अंत में तथास्तु में मेरी जान कहते हैं. इस प्रोमो का मतलब यही निकाला जा रहा है कि शो में किसी कंटेस्टेंट को मुश्किल परिस्थिति में बचने या गेम में बने रहने का एक अतिरिक्त मौका दिया जाएगा. हालांकि, ‘जीवन दान’ का यह मौका हर कंटेस्टेंट को आसानी से मिलेगा या इसके लिए कोई टास्क, शर्त या खास नियम होगा, यह अभी साफ नहीं है.
Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल
‘बिग बॉस’ का नया सीजन 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. शो का ग्रैंड प्रीमियर Colors TV और JioHotstar पर देखा जा सकेगा. हर सीजन की तरह इस बार भी घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, दुश्मनी, टकराव और कई तरह के टास्क देखने को मिलेंगे. ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ वाला ट्विस्ट इस सीजन के गेम को और दिलचस्प बना सकता है. अगर किसी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन या किसी मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने का अतिरिक्त मौका मिलता है, तो इससे घर के समीकरण भी बदल सकते हैं. अब देखना होगा कि सलमान खान का यह ‘जीवन दान’ आखिर किसके लिए कितना फायदेमंद साबित होता है.



