नई दिल्ली: ओरी के नाम से मशहूर इन्फ्लूएंसर ओरहान अवत्रमाणी ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों को याद किया और 2021 का सबसे सदमा देने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया, जो सारा अली खान की मां और दिग्गज एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़ा है. हाल ही में दिए इंटरव्यू में ओरी ने अपनी जिंदगी के सबसे डार्केस्ट पीरियड को याद किया, जिसने उन्हें आखिर में और मजबूत बना दिया. बता दें कि हाल ही में ओरी खतरों के खिलाड़ी में नजर आए थे और उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है.
Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
ओरी ने डार्केस्ट फेज को किया याद
ओरी ने कहा, 2021 में अमृता अली खान ने मुझे सदमा दिया था. वह बहुत था. यह बहुत ज्यादा था. मुझे थोड़ा अजीब लगा… मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ऐसी स्थिति से गुजरा हूं. मेरी जिंदगी का वह दौर बहुत मुश्किल और निराशाजनक था. सच कहूं तो उन्होंने मुझे नर्क जैसी हालत में डाल दिया था. जब मैं उस स्थिति से बाहर निकला तो लोग कहते थे कि तुम इससे और मजबूत होकर निकलोगे. मेरा सोचना था कि ‘मुझे इतनी ज्यादा मजबूती की जरूरत नहीं है.’ भला किसे अपनी जिंदगी में इतनी ज्यादा मजबूती चाहिए? तब मुझे एहसास हुआ कि अब मुझ पर किसी चीज का कोई असर नहीं होता. जैसे मुझे कोई दुखी नहीं कर सकता. ”
आगे उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उस समय मैंने जो सदमा झेला उसने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं एक पब्लिक फिगर बना तो तो शुरुआत में मुझे जो नफरत मिलती थी, उसका मुझ पर कोई असर नहीं हुआ. सच कहूं तो बुरी चीजें बुरे लोगों के साथ होती हैं और मैं उसे उसी पर छोड़ना चाहूंगा.”
Heavy Rain Alert: बिहार-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
ओरी का सारा अली खान पर वार
इससे पहले भी ओरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सारा अली खान पर कमेंट किया है. खबरों के मुताबिक, उनकी पोस्ट में सारा, पलक तिवारी और अमृता सिंह का अक्सर जिक्र रहा है. एक रील शेयर में उन्होंने पूछा “मेरे जानने वालों में सबसे बुरे नाम कौन से हैं?” अगले फ्रेम में अमृता, सारा और पलक के नाम नजर आते हैं. कहा जाता है कि सारा के दोस्त कहे जाने वाले ओरी की दोस्ती में दरार तब आई जब ओरी ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर एक ऐसी फोटो शेयर की, जो उन्हें पसंद नहीं आई. इसके अलावा इब्राहिम अली खान के साथ भी ओरी की दोस्ती में दरार आ गई.



